{"_id":"6756c795fc9a79c8c90596cd","slug":"bihar-news-murder-of-a-young-man-in-patna-criminals-threw-the-body-on-the-stone-ghat-panic-in-the-area-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने शव को पत्थर घाट पर फेंका; इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने शव को पत्थर घाट पर फेंका; इलाके में हड़कंप
Mon, 09 Dec 2024 04:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:03 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात को ही घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने लाश को यहां लाकर फेंक दिया। सुबह में उसकी लाश बरामद हुई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मालसलामी थाना अंतर्गत पत्थर घाट की है। सोमवार सुबह शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक की पहचान मंगल तालाब निवासी शकील के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर से ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात को ही घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने लाश को यहां लाकर फेंक दिया। सुबह में उसकी लाश बरामद हुई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे पुलिस
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शकील की किसी से दुश्मनी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? पुलिस इसकी जांच करें। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन