फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mother killed daughter in Sitamarhi, love affair, buried dead body, Bihar police arrested killer

Bihar News : बेटी की मोहब्बत मां को कबूल नहीं, दो बेटों के साथ मिलकर ऐसे उतारा मौत के घाट, आंगन में ही दफनाया

Mon, 24 Jul 2023 04:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jul 2023 04:02 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में एक मां ने बेटी की प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। फिर उसके शव को आंगन में ही दफना दिया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर मां को पकड़ लिया जबकि आरोपी दोनों बेटे फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Mother killed daughter in Sitamarhi, love affair, buried dead body, Bihar police arrested killer
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना सीतामढ़ी जिले अंतर्गत परसौनी थाना क्षेत्र के मैलवार गांव की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय उमाशंकर साह की पुत्री रागिनी कुमारी  (18) के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका की मां कमला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में बताया कि कमला देवी की बेटी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात की भनक किसी तरह घर में लग गई।मां ने इस बात का विरोध किया जिस वजह से घर में इस बात को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी। इसी वजह से कमला देवी ने अपने दो बेटों के सहयोग से अपनी बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद घर में ही दफना दिया। लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका रागिनी की मां कमला देवी अपने दोनों बेटे के साथ घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने शक के आधार पर मां बेटे को खदेड़ कर पकड़ना चाहा। ग्रामीणों ने कमला देवी को तो पकड़ लिया लेकिन दोनों भाई ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परसौनी थाना को दिया। सूचना मिलते ही परसौनी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने पकड़ी गई कमला देवी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही कमला देवी से कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस की सख्ती से कमला टूट गई और उसने सारी कहानी पुलिस को बयां कर दी। पुलिस के पूछताछ में कमला देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर शव को आंगन में ही दफना दिया है। फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर शव को जमीन के अंदर से बाहर निकालने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं पुलिस की दूसरी टीम उसके आरोपी बेटों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed