फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mother-daughter drowned in Gandak in Motihari, parents said- Son-in-law threw her into the river

Bihar News: मोतिहारी में मां-बेटी गंडक में डूबी, मायके वाले बोले- दामाद ने नदी में फेंका; आरोपी ने ऐसा कहा

Thu, 07 Sep 2023 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Sep 2023 05:14 PM IST
सार

मायके वालों का आरोप है कि उनके दामाद ने अपनी पत्नी और बेटी को नदी में फेंक दिया। वहीं आरोपी का कहना है कि मेरी पत्नी और बच्ची नदी में नहाने गई थी।

विज्ञापन
Bihar News: Mother-daughter drowned in Gandak in Motihari, parents said- Son-in-law threw her into the river
महिला और उसकी बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में महिला और उसकी बेटी गंडक नदी में डूब गई। NDRF की टीम दोनों की तलाश कर रही है। इधर, मायके वालों का आरोप है कि उनके दामाद ने अपनी पत्नी और बेटी को नदी में फेंक दिया। वहीं आरोपी का कहना है कि मेरी पत्नी और बच्ची नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों गहराई में जाकर डूब गई। घटना बुधवार की करीब तीन बजे  गोपालगंज जिला के महमदपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी पर बने पुल के पाया संख्या तेरह के पास हुई डुमरिया घाट और महमदमपुर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पति बोला- स्नान करने के दौरान डूबी पत्नी और बेटी
महिला और उसकी बेटी की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसैनी गांव स्थिय वार्ड नंबर 7 निवासी जीतन साह की 35 वर्षीय पत्नी बसंती देवी और 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी गंडक नदी में डूब गई। आरोपी जीतन साह ने बताया कि मेरी पत्नी और बेटी दोनों स्नान करने गई थी। बसंती नदी में नहाने के लिए तो उसे पानी का अंदाजा नहीं हो सका और वह डूबने लगी। तभी बचाने के लिए खुशी नदी में गई। और वह भी डूब गई। घटना की जानकारी काफी देर से हुई। घटनास्थल के पास पहुंच कर काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं चला। उसके बाद डुमरियाघाट और महमदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। और माँ बेटी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा दी
कुछ लोगों का कहना है कि आशंका है कि पति से अनबन होने के कारण महिला ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा दी। वहीं चकिया डीएसपी सतेंद्र सिंह बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। इस वजह से घटना की वजह साफ नहीं हो सका है। गोपालगंज के महमदपुर और डुमरियाघाट की पुलिस एसडीआरएफ की मदद से मां बेटी की तलाश कर रही है। मायके वाले के आरोप और जीतन साह के बयान के आधार पर मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed