फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Mother child died due to negligence in private hospital in Gopalganj doctors escaped

Bihar News : मरीज को देख अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर और चिकित्साकर्मी; लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत देख डरे

Fri, 19 Jul 2024 08:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Jul 2024 08:30 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि गुरुवार की सुबह एक इंजेक्शन देने के बाद प्रसूता की हालात काफी बिगड़ गई और मुंह से ब्लड आने लगा। इसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई तो डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगाकर उसे गोरखपुर के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
Bihar News : Mother child died due to negligence in private hospital in Gopalganj doctors escaped
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के सामने चल रहे एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद हालात बिगड़ने पर पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया फिर उसके तुरंत बाद महिला की भी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से एक आशा ने बहका फुसला कर निजी अस्पताल में प्रसूता को एडमिट करा दिया था। घटना के बाद क्लीनिक बंद कर डॉक्टर और सभी कर्मी फरार हो गए।परिजन शव को क्लीनिक के सामने रख प्रदर्शन करने लगे। पूरा मामला जिले के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के समीप लाइफ केयर इमरजेंसी सेवा सदन का है। 

विज्ञापन


गर्भवती महिला को निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद परिजन अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ लेकर आए। जिसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति देख उसे सदर अस्पताल रेफर करने की बात कही। इसी बीच गांव के ही आशा ने उन्हें अच्छा अस्पताल बता कर गर्भवती महिला को निजी क्लीनिक में एडमिट कराया जहां उसका ऑपरेशन किया गया। लेकिन, गुरुवार को पहले बच्चे ने दम तोड़ा, उसके बाद फिर मां ने भी दम तोड़ दिया । 
विज्ञापन


प्रसूता की हालात काफी बिगड़ गई और मुंह से ब्लड आने लगा
परिजनों का कहना है कि गुरुवार की सुबह एक इंजेक्शन देने के बाद प्रसूता की हालात काफी बिगड़ गई और मुंह से ब्लड आने लगा। इसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई लेकिन डॉक्टर द्वारा ऑक्सीजन लगा उसे गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते से परिजन उसे वापस लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तब तक सभी डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी फरार हो चुके थे। इधर, पत्रकारों ने भी डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, वह नहीं मिले। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला के पूर्व से भी दो छोटे छोटे और बच्चे है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed