{"_id":"65fef95345ec003cc90c7152","slug":"bihar-news-mla-bima-bharti-resigned-jdu-leaved-nitish-kumar-for-purnea-lok-sabha-from-lalu-yadav-rjd-party-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar: जदयू एमएलए और पूर्व मंत्री बीमा भारती का इस्तीफा, लालू के पास पहुंची; दो पूर्व विधायक भी छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar: जदयू एमएलए और पूर्व मंत्री बीमा भारती का इस्तीफा, लालू के पास पहुंची; दो पूर्व विधायक भी छोड़ गए
Sat, 23 Mar 2024 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:16 PM IST
सार
Election 2024 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा को एक झटका दिया, लेकिन जदयू को दिनभर में तीसरा झटका लग चुका है। पार्टी की रूपौली विधायक बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
बीमा भारती और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पूर्णिया के रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के पास पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पहुंच चुकी हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव कांग्रेस की ओर से पहले ही दावेदारी की तैयारी में हैं। अब महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में राजद जा रहीं बीमा भारती भी इसी इच्छा के साथ लालू आवास पहुंची हैं।
विज्ञापन
जदयू के दो पूर्व विधायको ने पार्टी से दिया इस्तीफा
इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के दो पूर्व विधायक भी पार्टी छोड़ दिए। इस्तीफा देने वालों में डा फराज फातमी और रामनिवास प्रसाद हैं। पूर्व मंत्री अली असरफ फातमी के पुत्र और केवटी विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके डा फराज फातमी हैं जबकि रामनिवास प्रसाद जाले विधानसभा से कई बार विधायक रह चुके हैं, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। डा फातमी ने अपने इस्तीफे में नैतिक मूल्यों की रक्षा का हवाला दिया है, जबकि पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद ने अपने त्यागपत्र में सिर्फ इतना ही लिखा कि मैं अपने सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इन्होने वजह नहीं बताई। इनके बाद पूर्णिया के रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक बीमा भारती ने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़ राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। इन्होने मुख्यमंत्री नितीश कुमार की बदलते रवैये को अलग होने की वजह बता रही हैं।
विज्ञापन
पति और बेटे के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप
बता दें कि पूर्णिया के रूपौली विधायक से बीमा भारती ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्री पद पद की मांग की थी। लेकिन, मंत्री पद नहीं मिलने से वह नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के स्थानीय नेताओं के कारण उनकी बेटी रानी भारती को जिला परिषद अध्यक्ष पद हार गई थी। इधर, फ्लोर टेस्ट से पहले बीमा भारती जदयू की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुई। फ्लोर टेस्ट के दिन बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद वह सदन पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, बेटा और समर्थकों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी छोड़ने के बाद बताया सीएम को छोड़ने की वजह
जनता दल यूनाइटेड छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री बीमा भारती ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अस्थिर राजनीति से तंग आकर जनता दल यू से अपना नाता तोड़ रही हूं। हर 2-3 वर्षों में बिना विचार-विमर्श अकारण गठबंधन बदलकर समाज एवं प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता एवं मतदाताओं में अविश्वास पैदा कर विकास कार्य अवरुद्ध करने एवं बेलगाम अफसरशाही से त्रस्त होने के साथ फिरकापरस्त शक्तियों से समझौता कर बिहारवासियों के साथ विश्वासघात करने वालों का साथ देना मेरे नीति और नियत में नहीं है, मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।
Trending Videos
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्यों लिखा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, ...पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे
पूर्णिया से राजद के टिकट पर बीमा भारती के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।
पूर्णिया से राजद के टिकट पर बीमा भारती के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।