{"_id":"67c5ce6803414eeacd01e490","slug":"bihar-news-mithila-express-train-escaped-from-derail-raxaul-to-howrah-train-accident-motihari-bihar-police-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में रेल दुर्घटना होने से बची, बाइक सवार की लापरवाही से होने वाली थी बड़ी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में रेल दुर्घटना होने से बची, बाइक सवार की लापरवाही से होने वाली थी बड़ी घटना
Mon, 03 Mar 2025 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:14 PM IST
सार
Bihar : रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस अपने तय समय पर रक्सौल से खुली ही थी, तभी ट्रेन चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा होने से बचा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार मनें आज एक बार फिर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बची है। ड्राइवर ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सैकड़ों पैसेंजरों की जान बचा ली।
विज्ञापन
इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर बची सैकड़ों पैसेंजरों की जान
दरअसल मोतिहारी के रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस आज अपने तय समय पर रक्सौल से खुली थी, तभी रक्सौल नहर के पास रेलवे फाटक बंद होने के कारण एक युवक जल्दबाजी में फाटक के बगल से रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था।इसी दौरान उसकी बाइक ट्रैक के बीच में ही फंस गई। युवक बाइक निकालने की कोशिश में लगा रहा, लेकिन तब तक ट्रेन बहुत करीब आ गई। नतीजतन युवक को बाइक छोड़ कर भागना पड़ा। ट्रेन के रुकते ही युवक फिर से वहां पहुंच गया।चूंकि ट्रेन की गति काफी तेज थी, इसलिए ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन बाइक को कुछ दूर तक घसीटती रही। उसके बाद ट्रेन के चालक ने तुरंत रेलवे लाइन से बाइक को हटवाया और आरपीएफ को घटना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
बाइक जब्त कर की गई प्राथमिकी दर्ज
इस संबंध में रक्सौल आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि घटना के संबंध में ट्रेन के लोकपायलट का फोन आया तो आननफानन में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरपीएफ की टीम ने भीड़ को हटाया और बाइक को जब्त कर लिया। घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन