{"_id":"6787b71224bca6267500ad13","slug":"bihar-news-minor-missing-from-fatuha-patna-bihar-police-online-game-aviator-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Game : गेम खेलते-खेलते दो लाख रुपये के साथ लड़का गायब; सामान भिजवाया, खुद लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Online Game : गेम खेलते-खेलते दो लाख रुपये के साथ लड़का गायब; सामान भिजवाया, खुद लापता
Wed, 15 Jan 2025 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:54 PM IST
सार
Bihar : एक नाबालिग घर और घर से बाहर हमेशा ऑनलाइन गेम एविएटर खेलते रहता था। अब तीन दिन से वह लापता है। घर से दो लाख रुपये भी गायब हैं। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में एक नाबालिग लड़का तीन दिन से लापता है। परिजनों का कहना है कि वह ऑनलाइन गेम एविएटर का शौकीन है। घर वालों का यह भी कहना है कि घर से दो लाख रुपये भी गायब हैं। परिजनों ने इस संदर्भ मेें लापता किशोर के पिता ने थाने मेें गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फ़िलहाल युवक की तलाश कर रही है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के प्रवीण चक गांव की है। लापता किशोर की पहचान विन्देश्वर सिंह के पुत्र धीरज कुमार (14) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम का था शौकीन, घर से दो लाख रुपए भी हैं गायब
फतुहा थाना में दिए गये आवेदन में पिता विन्देश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि धीरज मवेशी के लिए चोकर लाने के लिए अपने घर से फतुहा बाजार आया था। उसने चोकर खरीदकर एक ऑटो से घर भेजवा दिया, लेकिन घर नही लौटा। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल फोन भी बंद बताने लगा। फिर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अंत में थक-हारकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका को जाहिर करते हुए फतुहा थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट देते हुए पुलिस से उसकी खोजबीन करने की गुहार लगायी है। परिजनों ने बताया कि धीरज घर से बाजार चोकर लाने गया था लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा है। साथ ही घर में रखा हुआ दो लाख रुपए भी गायब है। वह एविएटर नामक ऑनलाइन गेम खेलता था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि एक किशोर के लापता होने मामला प्रकाश में आया है। लिखित आवेदन के आलोक में पुलिस किशोर के खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन