फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor girl abused in truck vaishali bihar police mahua

Bihar News : ट्रक में नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, काम दिलाने के नाम पर ले गई थी महिला

Sun, 02 Mar 2025 12:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 02 Mar 2025 12:02 AM IST
सार

Bihar : पिता की मृत्यु पहले हो चुकी थी। बच्ची घर में मां के साथ अकेली रह रही थी। मां मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चला रही थी। एक महिला नाबालिग को काम पर लगाने के लिए ले गई और उसको दो वहशियों के हाथों सौंप दिया, जिसने बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी।

विज्ञापन
Bihar News : Minor girl abused in truck vaishali bihar police mahua
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में चलते ट्रक में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इधर नाबालिक बच्ची को पुलिस ने मेडिकल जांच करवाना शुरू कर दी है। मामला महुआ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


काम दिलाने के नाम पर एक महिला ले गई थी 
इस संबंध में परिजनों का कहना है कि देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिला ने बच्ची को काम के बदले पैसे का प्रलोभन देकर घर से ले गई थीं और एक ट्रक में ही बच्ची को डालकर महिला फरार हो गई। चलते ट्रक में रेप की घटना को अंजाम देने के बाद  बच्ची को ट्रक से उतार कर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बच्ची अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और घर के लोगों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ट्रक में दो युवकों ने बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
घटना के संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि लड़की से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक महिला बच्ची को काम दिलाने के नाम पर उसे घर से ले गई थी। बच्ची को एक ट्रक में चढ़ाकर दोनों युवकों को सौंप दिया। ट्रक में ही दोनों युवकों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन बदमाशों ने जिसके बाद बच्ची को ट्रक से हाकिमपुर मंदिर के पास उतार कर भाग गये। बच्ची के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद निसार के पत्नी पातिजा खातून उर्फ फूलो देवी देवी है। पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed