फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor child burnt alive in maternal home Samastipur. 40 houses of Mahadalit family burnt.

Bihar News : समस्तीपुर में सात साल का बच्चा जिंदा जला, महादलित परिवार के 40 घर स्वाहा

Fri, 08 Mar 2024 11:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Mar 2024 11:31 PM IST
सार

Bihar :  सात साल का अनमोल दो दिन पहले एक छठी समारोह में भाग लेने के लिए अपने ननिहाल आया था। अगलगी में फंसकर वह जिंदा जल गया। आग ने 40 से अधिक घरों को जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Minor child burnt alive in maternal home Samastipur. 40 houses of Mahadalit family burnt.
घटना से आहत परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में भीषण अगलगी में महादलित परिवार के 40 से अधिक घर जलकर राख हो गये। इस घटना में सात साल के एक बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक बच्चा वारिसनगर थाना क्षेत्र के महमदीपुर गांव निवासी सीताराम राम का पुत्र अनमोल कुमार (7) था।

विज्ञापन


एक घर से निकली चिंगारी ने 40 घरों को लिया जद में  
घटना के संबध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रजपा तीरा गांव में शाम में तेतर राम के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। इससे पहले कि लोग जबतक कुछ समझ पाते आग आसपास के घरों को भी अपने आगोश में लिया। देखते ही देखते गांव के उपेंद्र राम, दिनेश राम, मदन राम, सुरेंद्र राम, राज कुमार राम आदि का घर धू-धू कर जलने लगा। गांव के लोगो ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिर लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। थाना ने तुरंत अग्निशमन को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर छोटा दमकल टीम पहुंचा लेकिन  आग को काबू करने में कामयाब नहीं मिली। जिसके बाद जिला मुख्यालय को सूचना दी गई। फिर मुख्यालय से बड़ा वाहन को भेजा गया। मुख्यालय से पहुंचे दमकल टीम बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed