फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor abused case registered against ten accused darbhanga bihar police investigation

Bihar News : घर से निकलते ही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 27 Mar 2025 10:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

Minor Abused : घर से निकलते ही गांव के ही एक शख्स ने नाबालिग को पकड़ लिया और उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसके साथ अन्य कई लोग भी थे जिन सब ने मिलकर यह पाप किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Minor abused case registered against ten accused darbhanga bihar police investigation
दरभंगा के इसी थाना में हुआ मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला हुआ है। पीड़िता की मां ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करने की कार्यवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Husband Wife: पत्नी से विवाद होने पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई खुद को आग; बचाने गई सास, पत्नी और बेटी भी झुलसे
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी में लड़की की मां का कहना है कि 15 मार्च की शाम घर के बाहर निकली। घर से निकलने के बाद लड़की को गांव के ही दुर्गेश पासवान उसे बहला फुसलाकर धोबीया गाछी ले गया। वहां पहले से सुमित कुमार, अमित पासवान, सचीत पासवान, दिलखुश पासवान, अंकुश पासवान, सुजीत पासवान, विशाल पासवान, राघव पासवान और अंकित पासवान मौजूद थे। उन सब ने मिलकर मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म करने के दौरान जब वह बेहोश हो गई तो आरोपियों ने उसे पासवान टोला के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने कहा है कि जब 15 मार्च की शाम वह काफी देर बाद भी जब नहीं लौटी तो हमलोगों ने बेटी को खोजना शुरू किया। तब वह पासवान टोला के पास मेरी बेटी बेहोशी की हालत में मिली। जब उसे होश आया तब वह घटना की जानकारी दी। मां ने कहा है कि वह लोक लाज के कारण घटना के दिन प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई थी, लेकिन जब इस घटना की जानकारी गांव अन्य लोगों को चल गई तब हमने बहेड़ा थाना में दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह खबर भी पढ़ें -Viral Video : अंचल अधिकारी का देसी कट्टा के साथ वीडियो वायरल, अब एसपी करेंगे कार्रवाई

घटना के संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी आलोक ने बताया कि घटना 15 मार्च की बताई जा रही है, जबकि लड़की की मां ने 25 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed