फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Nitin Naveen said - India alliance is not concerned with SC-ST, OBC: NDA, BJP, PM Modi

Bihar: मंत्री नितिन नवीन बोले- इंडी गठबंधन को एससी-एसटी, ओबीसी से मतलब नहीं, वो मुस्लिमों को खुश करने में लगे

Fri, 15 Nov 2024 05:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इंडी गठबंधन देश के अलग-अलग राज्यों में अपना एक अलग ही प्रोपोगेंडा चला रही है। उनके द्वारा हिंदू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन भी किया जाता रहा है। इंडी गठबंधन द्वारा समाज को लगातार बांटने का काम किया जा रहा।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Nitin Naveen said - India alliance is not concerned with SC-ST, OBC: NDA, BJP, PM Modi
नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर विकास एवं आवास मंत्री एवं बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और ओबीसी समाज से कोई मतलब नहीं है। वो बस मुस्लिम वोटर्स को खुश करने में लगे है। इंडी गठबंधन चाहती है कि एससी-एसटी और ओबीसी समाज से आरक्षण छिनकर मुस्लिम समुदाय को दे दिया जाए, जिसे भाजपा सरकार कभी होने नहीं देगी। 

विज्ञापन


लव जिहाद के कई मामले सामने आए
वहीं, मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन देश के अलग-अलग राज्यों में अपना एक अलग ही प्रोपोगेंडा चला रही है। उनके द्वारा हिंदू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन भी किया जाता रहा है। इंडी गठबंधन द्वारा समाज को लगातार बांटने का काम किया जा रहा। वो नहीं चाहते कि हिंदू समाज एक साथ आए। झारखंड में भी इंडी गठबंधन की सरकार में 'लव जिहाद' के कई मामले सामने आए हैं। साथ ही, घुसपैठियों से गठबंधन कर इंडी ठगबंधन के लोग, आदिवासी भाइयों का हक छीनकर घुसपैठियों को सरकार की योजनाओं का लाभ देना चाहते हैं। हालाँकि भाजपा सरकार उनके इरादों को कभी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा सबका साथ और सबका विश्वाश को मानने वाली पार्टी है। 
विज्ञापन


पहली बार आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति मिला
जनजातीय समाज के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही देश को पहली बार एक आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति मिला। साथ ही पहली बार भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए 1.23 लाख करोड़ की राशि देने का फैसला लिया गया है। भाजपा सरकार में ही जनजातीय समुदायों में शिक्षा को भारी प्रोत्साहन देने का काम किया गया है। ऐसे में भाजपा कभी भी इंडी गठबंधन के नापाक इरादों को पूरा नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में हमारा देश तेजी के साथ विकास की राह पर दौड़ रहा है। ऐसे में हम सभी को एक साथ आकर, 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपना योगदान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed