फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Alok Mehta from RJD quota targeted PM Narendra Modi and BJP; India, G20, Sanatan Dharma

Bihar News : किस बात पर शर्मिंदा हुए राजद कोटे के मंत्री आलोक मेहता; कहा- ऐसा है तो मैं खुद पर शर्मिंदा हूं

Fri, 08 Sep 2023 05:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Sep 2023 05:30 PM IST
सार

मंत्री आलोक मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म की बेइज्जती पार्टियों द्वारा नहीं होनी चाहिए। जो लोग दूसरे धर्म पर आक्षेप लगाते हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इस्लाम या किसी और धर्म के प्रति उनका क्या रवैया रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Alok Mehta from RJD quota targeted PM Narendra Modi and BJP; India, G20, Sanatan Dharma
मंत्री आलोक मेहता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी दलों के संगठन I.N.D.I.A . को घमंडिया कहने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेता अब प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राजद कोटे से बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने I.N.D.I.A . को घमंडिया कहा। इसके मैं शर्मिंदा हूं। देश के प्रधानमंत्री ने इस तरह की बात कही है। घमंडिया शब्द का इस्तेमाल अगर प्रधानमंत्री ने किया तो मैं शर्मिंदा हूं। देश के प्रधानमंत्री इस तरह के शब्द का प्रयोग कर रहे हैं यह दुखद है। 

विज्ञापन

 
दूसरे धर्म पर आक्षेप लगाने वालों को गिरेबान में झांकना चाहिए
वहीं  I.N.D.I.A . गठबंधन सनातन धर्म को बेइज्जत करने के लिए बना है, भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए इस बयान मंत्री आलोक मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म की बेइज्जती पार्टियों द्वारा नहीं होनी चाहिए। जो लोग दूसरे धर्म पर आक्षेप लगाते हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इस्लाम या किसी और धर्म के प्रति उनका क्या रवैया रहा है। ऐसे लोगों को धर्म पर बोलने का कोई हक नहीं है। हमारा संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। इसलिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कानूनी रूप से कोई बात हो तो उसपर बात की जा सकती है। वरना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग कोई भी कर सकता है।
विज्ञापन


जी-20 की बैठक कोई राजनीतिक विषय नहीं
दिल्ली में होने वाले जी-20 की बैठक पर मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है सभी राज्यों के मुख्यमंत्री जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस मामले में कोई राजनीति होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed