फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mines and Geology Department arrested 175 mafias, imposed fine also

Bihar News : खान एवं भूतत्व विभाग की बड़ी कार्रवाई; 175 माफियाओं की गिरफ्तारी और जुर्माने के साथ कई हाईवा जब्त

Tue, 21 May 2024 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 May 2024 09:50 PM IST
सार

Bihar : बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ खान एवं भूतत्व विभाग ने पटना, मुंगेर, मगध एवं भागलपुर प्रमंडल में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में कुल 175 माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Mines and Geology Department arrested 175 mafias, imposed fine also
भोजपुर कोइलवर का सोन नदी क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ पटना, मुंगेर, मगध एवं भागलपुर प्रमंडल में कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर 13 मई से 19 मई तक की गई है। खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा की गई छापेमारी में  पटना में 12, भोजपुर में 19, रोहतास में 33, कैमूर में 07, नालंदा में 14, बक्सर में 8, मगध प्रमंडल के गया में 08, औरंगाबाद में 17, जहानाबाद में 09, अरवल में 06, नवादा में 11, मुंगेर प्रमंडल के लखीसराय में 06, मुंगेर में 05, जमुई में 08, भागलपुर प्रमंडल  के भागलपुर में 05 और बांका में 07 माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जुर्माना के साथ साथ जब्त किये गये वाहन 
निरीक्षण के दौरान रोहतास,नालंदा गया और लखीसराय बालूघाटों पर अनियमितता पाये जाने के कारण कार्रवाई की गई है। रोहतास जिलान्तर्गत सोन ब्लॉक- 04 द्वारा म्ब् क्षेत्र में निर्धारित गहराई से अधिक खनन किये जाने के बावत 6,05,869/- रू0 जुर्माना अधिरोपित किया गया है। नालंदा जिलान्तर्गत बालूघाट सं0- 02 के पास अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई में एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। इसको लेकर 17 मई को कतरीसराय थाना में काण्ड सं0- 185/24 के तहत 08 माफियाओं के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गया जिलान्तर्गत शेरघाटी क्षेत्र के मोरहर में बालू खनन बंद होने के बावजूद खनन पाये जाने पर एक पोकलेन एवं एक हाईवा को जप्त किया गया। मोरहर- 06 के बंदोबस्तधारी द्वारा  क्षेत्र के बाहर खनन किये जाने के पर 511200/- रू0 जुर्माना किया गया है। लखीसराय जिलान्तर्गत बालूघाट सं0- 09 क्षेत्र के बाहर खनन किया हुआ पाये जाने पर जिला खनन कार्यालय, लखीसराय ने 5,95,000/- रू0 फाइन किया है।
विज्ञापन








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed