फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Married woman beaten badly for not giving Rs 5 lakh, jewelery and bike in dowry in Samastipur

Dowry System: मोटा दहेज देकर डेढ़ साल पहले की थी बेटी की शादी; और 5 लाख रुपये-गहने न देने पर पीटकर किया अधमरा

Tue, 12 Dec 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

Dowry System Bihar: समस्तीपुर में शादी के डेढ़ साल बाद दोबारा दहेज न पाने पर ससुराल वालों ने बहू को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पति ने अपने ससुराल वालों को फोन कर कहा था कि तुम्हारी बेटी को मार दिया है, जो करना है कर लो। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Married woman beaten badly for not giving Rs 5 lakh, jewelery and bike in dowry in Samastipur
पीड़ित विवाहिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर से एक विवाहिता को ससुराल द्वारा दहेज के लिए पीट-पीट कर अधमरा करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। फिर बेटी को सोमवार देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव का है। मायके वालों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी है। नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पांच लाख रुपये नकदी और दस लाख रुपये की कीमत के गहने देकर करीब डेढ़ वर्ष पहले बेटी की शादी की थी। अब फिर बेटी के ससुराल वाले पांच लाख रुपये कैश, गहने और बाइक की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने बेटी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और दिनभर कमरे में बंद रखा।
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव निवासी नवल किशोर सिंह ने अपनी बेटी निशा भारती की शादी दलसिंहसराय के मधेपुर गांव के बिंदेश्वर सिंह के बेटे सुजीत कुमार से की थी। निशा की मां आभा देवी ने बताया कि शादी के दौरान लड़के वालों को पांच लाख रुपये नकदी के साथ ही करीब 10 लाख के गहने भी दिए थे। शादी के कुछ दिनों तक ठीक रहा, लेकिन उसके बाद से उनका दामाद पांच लाख रुपये कैश और बाइक की मांग करने लगा। रुपये, गहने और बाइक देने में असमर्थता व्यक्त करने पर उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। उसके बाद मधेपुर में पंचायत का भी आयोजन हुआ था। पंचायत के बाद कुछ दिनों तक स्थिति ठीक रही, लेकिन फिर दोबारा मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘दामाद ने फोन कर बताया बेटी को मार दिया
आभा देवी का कहना है कि दिन में उनके दामाद सुजीत का फोन आया था कि आपकी बेटी को मार दिया है। अब जो करना है कर लें। उसके बाद उनके पति नवल किशोर सिंह और गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार शाम मधेपुर पहुंचे। जहां उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर रखा था, जिसे ताला खोल कर उसे मुक्त कराकर देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 
सदर अस्पताल प्रशासन ने नगर पुलिस को दी सूचना
जख्मी विवाहिता के इमरजेंसी में भर्ती होने की सूचना सदर अस्पताल प्रशासन ने नगर पुलिस को सूचना दी। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को बयान के लिए भेजा गया था। लेकिन बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण विवाहिता का बयान नहीं हो पाया है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed