फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Marriage of 47 inch bride to 42 inch groom in Saran, Chhapra, unique wedding

Bihar : एक विवाह ऐसा भी; 42 इंच के दूल्हे को मिली 47 इंच की दुल्हन, दोनों के परिजन थे परेशान, ऐसे हुई शादी

Mon, 31 Jul 2023 08:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 31 Jul 2023 08:39 PM IST
सार

Saran News : दोनों पक्ष के लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दे मंगलमय जीवन की कामना की। परिजनों ने बताया कि रोहित और नेहा की लंबाई कम होने से शादी के लिए हमलोग काफी परेशान। काफी मन्नतें भी मांगी थी। आखिरकार भगवान ने हमलोगों की सुन ही ली। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Marriage of 47 inch bride to 42 inch groom in Saran, Chhapra, unique wedding
रब ने बना दी जोड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहा जाता है कि जोड़ी रब ही बनाते हैं। किसकी शादी किसके साथ होनी है, यह पहले से तय होता है। इसका उदाहरण बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा इलाके में देखने को मिला। यहां 42 इंच लम्बे दूल्हे को 47 इंच लम्बी दुल्हन मिल ही गई। हालांकि, दुल्हन 5 इंज लंबी जरूर है पर, फिर भी लोग इसे ऊपर वाले द्वारा बनाई गई जोड़ी कह रहे हैं। इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरूवा पंचायत के  लेरूआ गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह के 42 इंच लम्बे बेटे रोहित की शादी नहीं हो रही थी। परिवार वाले काफी परेशान थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि रोहित की शादी भी होगी। रोहित की लंबाई से मैच करने वाली दुल्हन नहीं मिल रही थी। यही हाल बनियापुर के खबसी गांव निवासी शुभनारायण प्रसाद की 47 इंच लम्बी बेटी नेहा का भी था। उसके परिजन भी उसकी लंबाई से मैच करने वाले दूल्हे को खोज रहे थे। इसी दौरान उन्हें रोहित के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों परिवार वाले मिले। 
विज्ञापन


परिजन बोले- आखिरकार भगवान ने हमलोगों की सुन ही ली
शनिवार को मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर परिसर में हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। वर एवं वधु दोनों पक्षों के लोग काफी खुश थे। दोनों पक्ष के लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दे मंगलमय जीवन की कामना की। परिजनों ने बताया कि रोहित और नेहा की लंबाई कम होने से शादी के लिए हमलोग काफी परेशान। काफी मन्नतें भी मांगी थी। आखिरकार भगवान ने हमलोगों की सुन ही ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबाई कम होने पर रोहित का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ
अपनी लंबी महज 42 इंज होने पर भी रोहित ने अपना आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। उसने अपनी पढ़ाई पूरी की। डॉक्टर के अंदर में रहकर उसने मेडिकल लाइन के बारे में कई चीजों को सीखा। वह कंपाउडर बना। आज रोहित न सिर्फ अपने पैर पर खड़ा है बल्कि अपने परिवार के खर्च में भी योगदान देता है। वहीं नेहा पांचवी तक पढ़ी है। वह घर के सभी काम-काज में पूरी तरह निपुण है। परिजन कहते हैं कि वह काफी अच्छा खाना बनाती है। और घर से सभी काम में दक्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed