फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many youth died in a road accident, Was preparing for physical for army recruitment bihar police

Road Accident in Bihar : फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की हुई मौत; तीसरा गंभीर

Tue, 24 Sep 2024 11:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

Bihar : सेना में भर्ती होने के लिए तीन युवक सुबह में सड़क पर दौड़ रहे थे। तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने तीनों को कुचलते हुए फरार हो गया, जिसमें दो युवकों  की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar News : Many youth died in a road accident, Was preparing for physical for army recruitment bihar police
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रोहतास में फोर्स की नौकरी के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र दीपक कुमार (23) और जयराम सिंह के पुत्र सतेंद्र कुमार (24) के रूप में की गई है। तीसरा युवक रविन्द्र सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह है, जिसकी हालत गंभीर है। घटना रोहतास जिले के सासाराम-आरा मुख्य पथ अंतर्गत संझौली थाना क्षेत्र के सोनी गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा मुख्य पथ को जाम कर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाने में जुट गई। लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे। 

विज्ञापन

Bihar News : Many youth died in a road accident, Was preparing for physical for army recruitment bihar police
घटना के बाद लोगों ने किया सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली पुलिस में भर्ती के लिये फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक ट्रक उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आननफानन में प्रिंस को लेकर अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है।  घ घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा मुख्य पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। फिर संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटवाया। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed