फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many youth arrested in prostitution case, sex racket on pretext of Sawan in Vivah Bhawan

Bihar News : सावन की आड़ में विवाह भवन में चल रह था सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sun, 18 Aug 2024 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

Bihar : कल सावन की अंतिम सोमवारी है और पुलिस ने आज सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि सावन की आड़ में रेस्टोरेंट सह विवाह भवन में यह धंधा चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Bihar News : Many youth arrested in prostitution case, sex racket on pretext of Sawan in Vivah Bhawan
इसी थाना क्षेत्र में हुआ भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सावन के इस पवित्र महीने में जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चलाने वाले रेस्टोरेंट सह विवाह भवन संचालक की चांदी कट रही थी लेकिन किसी ने इसकी सूचना स्थानीय जनता बाजार थाने की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ढोढ़नाथ मंदिर के समीप स्थित रेस्टोरेंट सह विवाह भवन में पुलिस पहुंच गई। मौके पर छपरा सदर अनुमंडल के एसडीपीओ 2 राज कुमार भी थे। पुलिस ने हर एक कमरे की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान लगभग एक दर्जन युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जनता बाजार मुख्यालय स्थित रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का धंधा चलाए जाने से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर स्थानीय जनता बाजार थानाध्यक्ष निर्मला सुमन और टीम के सहयोग से छापेमारी की गई है।

विज्ञापन


पहले भी इस एरिया में हुई है छापेमारी 
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 राजकुमार ने बताया कि ढोढ़नाथ मंदिर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट सह विवाह भवन पर छापा मार कर कमरों को खुलवाया गया तो हमलोग चौंक गए। क्योंकि कमरे के अंदर से कुछ स्कूल गोइंग छात्राएं मिली तो कुछ विवाहित महिलाओ को देखा गया। हालांकि जनता बाजार में सेक्स रैकेट का खुलासा होना यह पहला मामला नहीं है। बल्कि इसके पहले भी कई बार इस एरिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा चुका है। जिसमें तीन महीने पहले यानी ग्यारह मई को जनता बाजार थाना क्षेत्र के अपर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने जनता बाजार नदिया के पार स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट में शामिल छह युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गेस्ट हाउस को सील किया था।
विज्ञापन


एसपी ने माना आपत्तिजनक सामान के साथ हुई है गिरफ्तारी 
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जनता बाजार थाना मुख्यालय स्थित श्री ढोढनाथ मंदिर के समीप जनता बाजार थाने की पुलिस के सहयोग से एसडीपीओ सदर 2 के नेतृत्व में रेस्टोरेंट सह विवाह भवन में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लगभग एक दर्जन युवक और युवतियों को आपतिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। पुलिस ने अलग- अलग कमरों से तीन युवक व तीन युवतियों को पकड़ा है, जबकि रेस्टोरेंट के वेटिंग एरिया से दो युवती व एक युवक को आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ पकड़ा गया है। यानि पुलिस ने करीब नौ युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि यह सभी सेक्स रैकेट में शामिल है। वही जनता बाजार थाने की थानाध्यक्ष निर्मला सुमन ने छापेमारी की पुष्टि के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में होटल संचालक एवं अभियुक्तों के विरूद्ध जनता बाजार थाना कांड संख्या-165/24 के तहत धारा-3/4/5/6 इमोरल ट्रैफिक और प्रिवेंशन एक्ट - 1956 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed