{"_id":"671122ce5f144eecb0093035","slug":"bihar-news-many-people-left-jan-suraj-and-joined-jdu-party-in-gopalganj-manoj-bharti-protested-in-betia-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : जन सुराज को लगा झटका, पार्टी छोड़ जदयू को थामा, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती का भी हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : जन सुराज को लगा झटका, पार्टी छोड़ जदयू को थामा, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती का भी हुआ विरोध
Thu, 17 Oct 2024 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गोपालगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:14 PM IST
सार
Bihar : बिहार में जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। एक जिले में जहां कई लोगों ने जनसुराज छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया, वहीं यात्रा शुरू होने वाले स्थल पर जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती का जमकर विरोध हुआ।
विज्ञापन
जनसुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती के साथ प्रशांत किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशांत किशोर ने जनसुराज को अभियान की यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहरवा की धरती से शुरू हुई थी, वहां पहुंचे जनसुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती के सामने लोगों ने प्रशांत किशोर का जमकर विरोध किया। प्रशांत किशोर के बिहार में शराब शुरू करने के बयान पर भितिहरवा के साथ चंपारण, सारण समेत पूरे बिहार के लोग नाराज हैं। इस नाराजगी का खामियाजा जनसुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती को उठाना पड़ा, जब वे भितिहरवा पहुंचे।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर के बयान पर भड़के लोग
भितिहरवा में मनोज भारती, प्रशांत किशोर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। पोस्टर बैनर के साथ हुए इस प्रदर्शन में सारण विकास मंच भी शामिल हुआ। इस संबंध में सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बापू ने साफ कहा था कि पूर्ण शराबबंदी के अलावा कुछ भी लोगों को शराब की बुराई से नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि गांधी जी का नाम लेकर राजनीति करने वाले प्रशांत किशोर ने शराबबंदी खत्म करने की बात कहकर गांधी जी के विचारों की हत्या करने जैसा पाप किया है। शराब माफियाओं के पैसे से सरकार बनाने की सोच रखने वाले प्रशांत किशोर का हम तब तक विरोध करेंगे, जब तक वे शराबबंदी खत्म करने के अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटते। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी जी ने सबको चेतना दी, शराब सहित तमाम बुराइयों का विरोध किया। लेकिन प्रशांत किशोर बापू की कर्मभूमि बिहार में ही शराब माफिया के पैसे से सरकार बनाने का पाप खुलेआम करने का दावा कर रहे हैं। यह हम कभी सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने दिया बेतुका बयान
जनसुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती का पश्चिम चंपारण में जमकर विरोध हुआ। विरोध को लेकर सफाई देते हुए मनोज भारती ने बेतुका बयान दिया, जिसके बाद लोग भड़क गये। मनोज भारती ने कहा कि गांधी जी शराब का विरोध स्वास्थ्य को लेकर किया था। उन्होंने कहा कि सरकार को यह जिम्मेदारी कभी देने की बात नहीं की, जिसमें सरकार शराब पीने वालों को जेल में बंद करे। मनोज भारती ने कहा कि यह ऐसा ही है जैसे गांधी जी ने शाकाहार का समर्थन किया तो अब सरकार मांसाहारी लोगों को जेल में बंद कर दे।
विज्ञापन