फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga Fire News: House Caught Fire Due to Cylinder Blast During Wedding Procession, Several People Dead

Bihar: पटना के बाद दरभंगा में बड़ा हादसा; शादी में आतिशबाजी से सिलेंडर और डीजल के गैलन में धमाका, छह की मौत

Fri, 26 Apr 2024 08:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Apr 2024 08:56 AM IST
सार

Darbhanga Fire News : बाराती आए और जमकर आतिशबाजी करने लगे। पटाखे की चिंगारी से पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर और डीजल का गैलन ब्लास्ट कर गया।  आग की लपटें इतनी तेज थी कि रामचंद्र पासवान का घर भी इसकी जद में आ गया।

विज्ञापन
Darbhanga Fire News: House Caught Fire Due to Cylinder Blast During Wedding Procession, Several People Dead
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पाल होटल के बाद अब दरभंगा में भीषण आग की चपेट में आने से परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। गुरुवार मध्य रात्रि को बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे। पटाखे की चिंगारी से पहले टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे पंडल में आग फैल गई। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे। इससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के गैलन में लग गई। इस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


बाराती आए और जमकर आतिशबाजी करने लगे
घटना जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव की है। बताया जा रहा है कि छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बाराती आए और जमकर आतिशबाजी करने लगे। इस कारण पंडाल में आग लग गई। सिलेंडर और डीजल के गैलन में ब्लास्ट से आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखते रामचंद्र पासवान के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद परिवार जब तक संभल पाते तब तक आग सभी कमरे में फैल चुकी थी। 
विज्ञापन


पंडाल की आग ने घर को भी अपनी जद में ले लिया
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती तब तक रामचंद्र पासवान के घर में मौजूद छह लोग आग की चपेट में आ गए। मरने वालों में रामचंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान उनकी पत्नी और बहन कंचन देवी व उनके दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताया दुःख 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिला के अलीगढ़ नगर प्रखंड के एंटर गांव में बरात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed