फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Many people died in a road accident in Lakhisarai, Truck crushed tempo on NH 30, Accident News

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; एनएच 30 पर ट्रक ने टेम्पो को रौंदा

Wed, 21 Feb 2024 08:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Feb 2024 08:10 AM IST
सार

Lakhisarai Road Accident News : भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।  
 

विज्ञापन
Bihar News: Many people died in a road accident in Lakhisarai, Truck crushed tempo on NH 30, Accident News
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसे की चपेट में 14 लोग आ गए। इनमें से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास एनएच 30 पर हुई। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेम्पो ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।  

विज्ञापन


जानिए, मरने वालों के बारे में... 
मरने वालों की पहचान मुंगेर जिलाके जमालपुर इलाके के छोटी केशोपुर निवासी वीर पासवान के 24 वर्षीय दो जुड़वां पुत्र विकास एवं विनय, चेतन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र दीवाना एवं 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, धर्मेंद्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र मोनू, हीरा पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रोहित एवं उपेन्द्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अनुज शामिल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अलावा सागर कुमार, ऋतिक कुमार, सुशील कुमार शामिल हैं। अन्य की पहचान अब तक नहीं हुई है। वहीं ऑटो ड्राइवर की पहचान लखीसराय निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी
पुलिस के अनुसार, टेम्पो में सवार सभी लोग सिकंदरा में कैटरिंग का काम खत्म कर लखीसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वह ट्रेन से अपने घर जाना चाह रहे थे। इसी दौरान एनएच 30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मरने वाले के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। परिजनों के आने के बाद सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed