फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Begusarai Road Accident News Many People Dies in Collision Between Car and Auto News in Hindi

Accident Today : बिहार में बड़ा सड़क हादसा, पांच की मौत; बेगूसराय में कार-ऑटो की टक्कर में दो अन्य घायल

Tue, 09 Jul 2024 06:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Jul 2024 06:57 AM IST
सार

Bihar Begusarai News: हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Bihar Begusarai Road Accident News Many People Dies in Collision Between Car and Auto News in Hindi
मरने वालों की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के पास एनएच 31 पर हुई। मंगलवार अहले सुबह सात लोग ऑटाे पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की आ रहे थे। रतन चौक पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ऑटो में फंसी लाशों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


Bihar Begusarai Road Accident News Many People Dies in Collision Between Car and Auto News in Hindi
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे
पुलिस के अनुसार, मरने वाले में से एक पहचान छोराही थाना क्षेत्र के राजोपुरबेंगा निवासी रमाकांत दास का 25 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार उर्फ गौतम के रुप में हुई है। मृतक मजदूर है, जो टाइल पत्थर का काम करता है। वहीं दूसरे एक शाम्हो के रहने वाले सिंटू कुमार यादव थे। वह दिल्ली से लौटकर बेगूसराय से खगड़िया शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तीसरे युवक की पहचान नालंदा जिले के पुवारी (गोनामा) निवासी सुनील कुमार का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार दिल्ली एम्स में कैंसर डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन के रूप में कार्य थे और वह दिल्ली से बेगूसराय अपने ससुराल आ रहा था। चौथे युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंवर टोल वार्ड 15 निवासी रामदास का 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह पटना से घर लौट रहा था। वह पॉलिटेक्निक का छात्र था। वहीं पांचवे की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के मौजी हरी सिंह गांव निवासी वीरेंद्र तांती का 22 वर्षीय पुत्र अमनदीप कुमार के रूप में हुई। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Begusarai Road Accident News Many People Dies in Collision Between Car and Auto News in Hindi
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन से उतरने के बाद बेगूसराय की ओर आ रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग हाथीदह स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बेगूसराय की ओर आ रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान ऑटो और कार भीषण टक्कर हो गया। इसमें ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कार का ड्राइवर एवं ऑटो सवार दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए विभिन्न जगह भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने बताया कि आज सुबह रतन चौक के समीप जोरदार आवाज हुई और जब लोग वहां पहुंचे तो कार एवं ऑटो के आमने-सामने टक्कर हो चुकी थी तथा दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तत्पश्चात पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस तथा स्थानीय लोगों के द्वारा सभी मृतक के शव को बाहर निकला गया तथा घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed