फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mango festival launched in Patna: Bihar News, CM Nitish Kumar, many varieties of mangoes

Bihar: मालदह, जर्दालू, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, दशहरी, कृष्णभोग खाना है तो यहां आइए, 800 आम उत्पादक पटना पहुंचे

Sat, 28 Jun 2025 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Jun 2025 04:08 PM IST
सार

दो दिवसीय आम महोत्सव में 'आम खाओ और इनाम पाओ' सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में किसान और बच्चे भाग ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Mango festival launched in Patna: Bihar News, CM Nitish Kumar, many varieties of mangoes
सीएम नीतीश कुमार ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ हो चुका है। सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में सीएम नीतीश कुमार ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों के साथ आम महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के उत्पादन और विशिष्टता के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली। ज्ञान भवन में 28-29 जून को आम महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। राज्य के सभी जिलों से करीब 800 आम उत्पादकों द्वारा पांच हजार प्रदर्शों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया गया है।
विज्ञापन

 

Bihar News: Mango festival launched in Patna: Bihar News, CM Nitish Kumar, many varieties of mangoes
आम महोत्सव में लाया गया कई किस्मों का आम। - फोटो : अमर उजाला

कई किस्मों के आम लेकर आएं हैं किसान
इस आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन है। इस महोत्सव में बिहार में मौजूद आमों की विविधता को भी देखा जा सकता है। यहाँ लगने वाली प्रदर्शनी में बिहार में पाये जाने वाले मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, जर्दा बम्बई, लंगड़ा, दशहरी, कृष्णभोग, अल्फांसो, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, फजली, सीपिया आदि आमों को देखा जा सकता है। कृषि विभाग आम उत्पादन और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से आम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Mango festival launched in Patna: Bihar News, CM Nitish Kumar, many varieties of mangoes
आम महोत्सव 2025। - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर के जर्दालू आम को जीआई टैग प्रदान किया
इस वर्ष के आयोजन का थीम है 'पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार'। राज्य सरकार के इस अनूठे प्रयास से न केवल आम उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य के बागवानी क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार में आम का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर होता है। करीब 1.65 लाख हेक्टेयर में आम का उत्पदान किया जाता है। कृषि रोड मैप के लागू होने से वर्ष 2007-08 की तुलना में उत्पादन में करीब 82 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। सरकार के द्वारा राज्य में आम के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु आम विकास योजना संचालित है। वर्ष 2018 में भागलपुर के जर्दालू आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है। आम महोत्सव का आयोजन आम उत्पादक व्यापारी, प्रसंस्करण करनेवाले वैज्ञानिक, निर्यातक सभी को एक मंच प्रदान करता है। राज्य में स्थित कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मैंगो, वैशाली के द्वारा आम विकास के हर पहलु पर कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
देश के पहले ई-वोटर का नाम जान लीजिए, बिहार के निकाय चुनाव में ई-वोटिंग का सफल रहा प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed