फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   E voting in Bihar election 2025 Bihar municipal elections first e voter general knowledge bihar news

Bihar News : देश के पहले ई-वोटर का नाम जान लीजिए, बिहार के निकाय चुनाव में ई-वोटिंग का सफल रहा प्रयोग

Sat, 28 Jun 2025 02:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Jun 2025 02:30 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने बिहार में ई-वोटिंग संपन्न करवा ली है। नगर निकाय चुनाव में यह सुविधा वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं प्रवासित मजदूर मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर उनके घरों से ही सुरक्षित, गोपनीय एवं सुलभतरीके से मतदान करने की सुविधा दी गई।

विज्ञापन
E voting in Bihar election 2025 Bihar municipal elections first e voter general knowledge bihar news
यह हैं ई वोटिंग करने वाले पहले पुरुष और महिला वोटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पहली बार ई-वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बिहार ऐसा कराने वाला पहला रहा बन गया। निर्वाचन आयोग ने बिहार के नगर निकाय चुनाव में इसका सफल प्रयोग भी कर लिया है। खास बात यह है कि बूथ पर हुई वोटिंग से अधिक प्रतिशत ई-वोटिंग रहा है। इस बार छह घंटे के लिए ही ई-वोटिंग की सुविधा दी गई थी। पहली ही बार में 57 प्रतिशत ऑनलाइन मतदान हुआ।  

विज्ञापन


खास बात यह है कि बिहार ही नहीं पूरे देश में सबसे पहले ई-वोटिंग एक महिला ने किया। विभा कुमारी देश की पहली महिला हैं जिन्होंने पहली बार एप के जरिए मतदान किया। वह पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल के वार्ड नंबर आठ की निवासी हैं। वहीं पूर्वी चंपारण के ही मुन्ना कुमार ने देश के पहले ऐसे पुरुष मतदाता हैं, जिन्होंने पहली बार ई-वोटिंग किया है। इन्होंने भी ऑनलाइन मतदान के लिए निबंधन करवाया था। इसके बाद एप के जरिए ई-वोटिंग की। निर्वाचन आयोग ने कहा कि पहली बार प्रयोग हो रहे 'ई-वोटिंग' प्रणाली से 40280 मतदाताओं ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया है। वह पहली बार ई-वोटिंग 'SECBHR' और ई-वोटिंग SECBIHAR मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे मतदान किया।
विज्ञापन


ई-वोटिंग सिस्टम की खासियत
यह नया ई-वोटिंग सिस्टम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और फेस रिकग्निशन जैसे अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित है, जो मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाता है। यह सुविधा मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, प्रवासी मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते के लिए है। वोटर e-SECBHR मोबाइल एप या राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए अपनाए गए उपाय

  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो पंजीकृत वोटर ही लॉगिन कर सकते हैं।
  • वोट डालने से पहले फेस स्कैनिंग और वोटर आईडी से मिलान किया जाएगा।
  • पूरी वोटिंग प्रक्रिया ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षित और हैक-प्रूफ बनाई गई है।
दो अलग-अलग मोबाइल एप विकसित किए गए
निर्वाचन आयोग ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2025 के लिए दो अलग-अलग मोबाइल एप विकसित किए गए। पहले में नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए तीन जिलों के छह नगर पंचायतो में तीनों पदों (मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद) के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित "eVoting SECBHR" एप निर्धारित है वहीं दूसरे में नगरपालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए कुल पांच जिलों के छह नगरपालिकाओं के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित eVoting (SECBIHAR) एप निर्धारित है। आयोग का दावा है कि इन दोनों एप को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है ताकि मतदाता आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना मतदान कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed