Bihar News: नवादा-जमुई हाईवे पर बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत; बारात से लौट रहे थे पांच लोग, ट्रक ने मारी टक्कर
Nawada News: पांच लोग एक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा-जमुई पथ पर शनिवार देर रात शहर के कोनियापर के पास सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी बीम्स रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायल नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में पूर्व उप मुखिया पंकज चंद्रवंशी, नथ्थू चंद्रवंशी और कारू चंद्रवंशी शामिल हैं। दुर्गा चंद्रवंशी और जयनंदन चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, छोटी पाली गांव निवासी गणेश सिंह के बेटे की शादी थी। बारात रुपौ थाना क्षेत्र के धनवां गांव गई थी। देर रात बारात से लौटते समय कादिरगंज थाना क्षेत्र के कोनिया मोड़ के पास उनकी ऑल्टो कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।एक ही गांव के तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।
बिहार में इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; खराब मौसम के कारण चार लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि बारात के गए लोग जयमाला हो जाने के बाद खाना खाने के बाद अपने गांव पाली लौट रहे थे कि। हाईवे पर ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं देर रात घर लौट रहे पत्रकार सानू, प्रभात, दिलशाद, रंजीत ने घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां दो लोगों का इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.