Bihar Weather News: बिहार में इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; खराब मौसम के कारण चार लोगों की मौत
Weather Updates: मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि बारिश और वज्रपात को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गए सुझावों का अनुपालन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कई जिलों में आंधी बारिश ने गर्मी से राहत तो दिला दी लेकिन कई जगह काफी नुकसान भी हुआ। गयाजी में आंधी के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं वज्रपात ने एक युवक की जान ले ली। बांका के कटोरिया में तेज हवा और बारिश के कारण छत के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत हो गई। इधर, मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश भागों में एक या दो स्थानों में पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तिरहुत, मिथिलाचंल के इलाके समेत करीब 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान प्रमुख हैं। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं दक्षिणी और मध्य बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
आंधी और बारिश के कारण इन लोगों की गई जान
बांका के कटोरिया में आंधी बारिश से दुकान के छत के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है शनिवार देर रात कटोरिया थाना क्षेत्र के करझौंसा मोड़ पर शनिवार को वेल्डिंग की दुकान पर 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 28 वर्षीय लंबोदर उर्फ नींबू शर्मा की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह दुकान में काम कर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। वहीं गया जी में आंधी-पानी से तीन लोगों की जान चली गई। शनिवार देर रात आमस थाना क्षेत्र के महुआवां गांव में वज्रपात से सूरज कुमार की मौत हो गई। वहीं गुरूआ थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुर गांव में दीवार गिरने से दस वर्षीय रंजीत कुमार और 50 वर्षीय रामुदित शर्मा की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री ने 500 मीट्रिक टन बीज प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन, नवाचारी किसानों को किया सम्मानित
जानिए, ऐसे मौसम का कारण क्या है
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तरी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक उपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी बांग्लादेश तक चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से बनी द्रोणिका अब पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तर झारखंड, उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चल रही है।मध्य असम के ऊपर समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक उपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नई पश्चिमी विक्षोभ 18 मई 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.