{"_id":"67e03c3b3703f06f5402384b","slug":"bihar-news-love-affair-lover-murder-case-husband-wife-relatives-killed-motihari-bihar-police-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति पत्नी के बीच आशिक बन रहा था दीवार, रिश्तेदारों ने मिलकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति पत्नी के बीच आशिक बन रहा था दीवार, रिश्तेदारों ने मिलकर कर दी हत्या
Sun, 23 Mar 2025 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:22 PM IST
सार
Love Affair : एक शख्स की लाश उसकी गाड़ी में मिली। प्रथम दृष्टया में यह सड़क हादसा लगा, लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह हादसा नहीं हत्या है। फिर पुलिस ने हत्या की वजह भी बताई। यह नाजायज प्रेम का असर था, जिसमें शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में अजब गजब प्रेम कहानी में इस बार एक प्रेमी की खौफनाक हत्या हुई है। पुलिस को चार चक्का वाहन से शव को बरामद किया था। हैरत की बात यह है कि आरोपी ने शख्स की हत्या कर उसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज के पीछे की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 'करीबी' ने अस्पताल संचालिका पर सात गोलियां दागीं, मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले खून साफ
विज्ञापन
शिवहर में एक बाहुबली नेता रामबाबू सिंह के यहां दो ड्राइवर नौकरी करता था। एक मृतक संजीव सहनी तो दूसरा सीतामढ़ी जिला निवासी सिकंदर राय। मृतक संजीव सहनी और सिकंदर एक साथ नौकरी करने के कारण दोस्त बन गये थे। इस वजह से संजीव सहनी का सिकंदर राय के घर आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच मृतक संजीव सहनी को सिकंदर राय की पत्नी शैल देवी से प्यार हो गया। अब संजीव सहनी और शैल देवी एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच संजीव सहनी शैल देवी के मायका घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा में उसके मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने रजवाड़ा पहुंच गया। जहां शैल देवी के साथ वह गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। यह बात शैल देवी के मायके वालों को रास नहीं आया और शैल देवी के पति सिकंदर राय, उसके साढ़ू रंजन कुमार और भतीजा सुमित कुमार ने मिलकर संजीव सहनी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। संजीव सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी ने मिलकर मृतक संजीव सहनी के गाड़ी में ही शव को रखकर मामले को दुर्घटना दिखाने के लिए एक पेड़ से टकरा दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल महिला, बहनोई और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें - Bihar: चिराग ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद से पूछा- राजद ने मुसलमानों के लिए क्या किया, यह सवाल क्यों नहीं उठा रहे?
घटना के संबंध में घोड़ासहन थाना के थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान से पूरे मामले का भेद खुला है। घटना में शामिल प्रेमिका शैल देवी उसके पति सिकंदर राय, उसके जीजा रंजन कुमार और भतीजा सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।