फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lok Sabha Election 2024 Lalu Yadav given Madhubani ticket Ali Ashraf Fatmi, Darbhanga Lalit Yadav

Lok Sabha RJD Ticket : जदयू से लौटे फातमी को लालू ने दिया मधुबनी से राजद का सिंबल, ललित को दरभंगा से टिकट

Sun, 24 Mar 2024 02:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

Election 2024 : इंडी एलांयस अपनी जगह, कांग्रेस का गुस्सा अपनी जगह... राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी रौ में। अब उन्होंने मधुबनी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी और दरभंगा से ललित कुमार यादव को राजद की ओर से नामांकन के लिए पार्टी का सिंबल दे दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lok Sabha Election 2024 Lalu Yadav given Madhubani ticket Ali Ashraf Fatmi, Darbhanga Lalit Yadav
अली अशरफ फातमी और ललित यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपनी रौ में हैं। इंडी एलायंस तो बिहार में नहीं ही चला, महागठबंधन का फॉर्मूला भी नहीं चल रहा है। वह कांग्रेस की आपत्ति के बावजूद अपनी पार्टी से लगातार प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। इसी हफ्ते जनता दल यूनाईटेड को छोड़कर राजद में वापसी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को उन्होंने रविवार को अपने आवास पर बुलाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद मधुबनी से राजद का सिंबल दिया। दरभंगा का प्रत्याशी भी राजद की ओर से पूर्व मंत्री व पार्टी विधायक ललित कुमार यादव को बनाया गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले करीब आधा वोट हासिल हुआ
दरभंगा सीट पर पिछली बार राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी भारी अंतर से हारे थे। उन्हें भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले करीब आधा वोट हासिल हुआ था। मधुबनी सीट पर पिछली बार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी बद्री कुमार पूर्वे ने भाग्य आजमाया था और कहीं टिके ही नहीं थे। पूर्वे यहां भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले एक चौथाई वोट पा सके थे।

विज्ञापन

Bihar News : Lok Sabha Election 2024 Lalu Yadav given Madhubani ticket Ali Ashraf Fatmi, Darbhanga Lalit Yadav
जदयू छोड़कर राजद में आए अली अशरफ फातमी को लालू प्रसाद ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा से भी लोग महागठबंधन में आएंगे
राजद आवास से बाहर निकलने के बाद अली अशरफ फातमी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल मेरा घर है। कुछ समय के लिए मैं इधर- उधर चला गया था। अब मैं वापस घर लौट गया हूं। हमारे नेता ने मुझपर भरोसा जताया है। जनता इस बार महागठबंधन को जीता रही है। भाजपा और जदयू का सच जनता अच्छे से जान चुकी है। जदयू पर तंज कसते हुए अली अशरफ फातमी ने कहा कि जदयू में लोग परेशान हैं और सिर्फ जदयू हीं नहीं भाजपा से भी कई लोग महागठबंधन में आएंगे। पिछले 17 महीने से विकास वाली सरकार चल रही थी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच लाख लोगों को नौकरियां दी गई। इस विकास ने सीएम नीतीश कुमार अस्थिर कर दिया। वह काफी दबाव में थे। 

दो बार राजद के टिकट पर लोकसभा जीत चुके हैं फातमी
बता दें कि फातमी चार बार दरभंगा लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। वे दो बार जनता दल और दो बार राजद से सांसद रह चुके है। 1991 के लोकसभा के चुनाव अली अशरफ फातमी जनता दल के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन इसके बाद 1996 और 1998 में जनता दल का बदलकर राजद हो गया। लेकिन, अली असरफ फातमी ने जीत बरकरार रखा। 1999 में भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद भाजपा की टिकट से चुनाव जीतकर दरभंगा के सांसद पहली बार बने और इस बार अली असरफ फातमी को हार का सामना करना पड़ा।  2004 में हुए लोकसभा के चुनाव फिर राजद के टिकट पर अली असरफ फातमी चुनाव जीत गए। चुनाव जीतने के बाद उन्हें इस बार केंद्र की सरकार में उन्हें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया था। लेकिन 2014 के लोकसभा के चुनाव राजद ने फातमी को बेटिकट कर दिया जिससे नाराज होकर वे पहले मधुबनी लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा। 2019 में फातमी ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed