फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lok Sabha Election 2024 before congress party seat sharing lalu yadav rjd candidate nomination

2024 Election : पहले चरण की चारों सीटों से कांग्रेस का हाथ साफ, सीटें बंटने से पहले राजद ने किया नामांकन दाखिल

Thu, 28 Mar 2024 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

Lok Sabha : महागठबंधन में बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे से पहले ही पहले चरण नामांकन हो गया है। कांग्रेस को इस चरण की कोई सीट नहीं मिली। पिछली बार इनमें से एक सीट पर राजद ने भाग्य आजमाया था। इस बार चारों जगह नामांकन किया।

विज्ञापन
Bihar News : Lok Sabha Election 2024 before congress party seat sharing lalu yadav rjd candidate nomination
राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बैठक चल रही है। संभवना है कि आज ही बिहार में सीट बंटवारे का एलान भी हो जाए। लेकिन, इससे पहले पहले चरण की चार सीट (औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई) पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इन चार में एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं गई। औरंगाबाद सीट पर कांग्रेस के वरीय नेता निखिल कुमार ने अपना दावा ठोक दिया था। लेकिन, इसके बावजूद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर आए अभय कुशवाहा को सिंबल दे दिया। आज अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। 

विज्ञापन


महागठबंधन परिवार का तहे दिल से धन्यवाद
औरंगाबाद लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद अभय कुशवाहा ने कहा कि मैं महागठबंधन के पूरे परिवार का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। जिस तरह से सभी लोगों ने मुझपर विश्वास जताया है, मैं उस विश्वास पर खड़ा उतरने की कोशिश कर रहा हूं। जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। 
विज्ञापन

 

कुमार सर्वजीत बोले- जनता को शुक्रिया अदा करता हूं
गया लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद कुमार सर्वजीत ने कहा कि गया के तमाम जाति-धर्मों को, जनता को शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं उनके आशीर्वाद से राजद प्रत्याशी बना हूं। मुझे विश्वास है कि गया की जनता मुझी अपना आशीष जरूर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जमुई से अर्चना और नवादा से श्रवण कुमार ने किया नामांकन
जमुई से अर्चना रविदास को राजद ने सिंबल दिया था। वहीं नवादा से श्रवण कुमार को सिंबल दिया गया था। दोनों ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed