{"_id":"65bced3d871fa29f330a98c3","slug":"bihar-news-live-in-relationship-with-co-worker-girlfriend-boyfriend-refused-to-marry-bihar-police-news-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : साथ नौकरी की, लिव इन रहे... मगर ब्याह से मुकर गया लड़का; फिर ट्रैकसूट में ही पुलिस ने करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : साथ नौकरी की, लिव इन रहे... मगर ब्याह से मुकर गया लड़का; फिर ट्रैकसूट में ही पुलिस ने करा दी शादी
Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
सार
Bihar : दो प्रेमी अकेले में चुपचाप मिल रहे थे। इसी क्रम में आसपास के लोगों की नजर उनपर पड़ गई और फिर उन लोगों ने दोनों की शादी करवा दी। लेकिन लड़का के परिजनों ने लड़की को घर में रखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
थाना पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया। दो दिन पहले ग्रामीणों दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और दोनों की मंदिर में शादी करा दी। लेकिन अब नाबालिक के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हुए घर में रखने से साफ इंकार कर दिया है। अब पीड़िता ने शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ सिकंदरा थाना पहुंचकर आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव की है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक साल तक किया यौन शोषण
लड़की पक्ष का कहना है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी अजय तांती के पुत्र कुंदन कुमार उर्फ गुंजन (22) ने शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ एक साल तक यौन शोषण किया। 31 जनवरी की शाम जब वह नाबालिक से मिल रहा था, उसी समय स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों की पास के ही मंदिर में शादी करा दी। शादी के बाद नाबालिक जब युवक के घर गई तो कुंदन के घर वालों ने नाबालिग को घर में रखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी के परिजनों पर करवाया मामला दर्ज
अब लड़की पक्ष सिकंदरा थाना पहुंचकर कुंदन कुमार उर्फ गुंजन की मां दुलारी देवी, पिता अजय तांती, बहन पूनम कुमारी सहित अन्य को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की पक्ष ने कुंदन कुमार उर्फ गुंजन कुमार पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वही प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर सिकंदरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक युवक के खिलाफ एक नाबालिक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिक के द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरी मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन