{"_id":"6718af6969214165fb0e1747","slug":"bihar-news-liquor-scandal-in-muzaffarpur-family-said-lost-eyesight-then-death-drinking-thinner-police-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Hooch Tragedy: अब यहां शराब कांड, परिजन बोले- आंखों की रोशनी गई, फिर मौत; एसपी बोले- थिनर पीने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Hooch Tragedy: अब यहां शराब कांड, परिजन बोले- आंखों की रोशनी गई, फिर मौत; एसपी बोले- थिनर पीने से मौत
Wed, 23 Oct 2024 01:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:40 PM IST
सार
श्याम की मौत के बाद उसके पिता ने कहा शराब पीने से पहले आंख की रोशनी गई फिर इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण एसपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारण और सीवान में 50 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब कांड हुआ है। जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परमजेवार गांव में एक युवक की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर है। इन परिजन इनलोगों का छिपकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इधर, पुलिस दोनों की तलाश कर रहे हैं। वहीं मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने बुलाने पर गया था। पार्टी कर वापस लौटा था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आंखों की रोशनी चली गई। आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चंद्रकिशोर सहनी के 26 वर्षीय पुत्र श्याम सहनी की मौत की जानकारी मिली थी। हमलोगों ने पहुंचने से पहले ही परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि थिनर पीने के कारण मौत हुई है। हालांकि परिजन कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। हमलोग इलाजरत लोगों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया परिजन ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
परिजन बोले- श्याम के दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे
वहीं मृत युवक के परिजन ने बताया है कि चंद्रकिशोर सहनी के 26 वर्षीय पुत्र श्याम सहनी सोमवार की देर रात लगभग आठ बजे में अपने घर से चला गया था। इसी बीच उसके दोस्त उसे बुलाकर बाहर ले गए। रात को 12 बजे में श्याम सहनी घर लौटा। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। मंगलवार को दिखना बंद हो गया। रात को आसपास ले गए SKMCH लेकर चले गए जहां पर कुछ देर बाद इलाज के दौरान में मौत हो गई। ग्रामीण जहरीली शराब से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा- पेंट के थिनर को प्रयोग किया गया होगा
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक युवक की मौत की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। इसके साथ शराब के सेवन से मौत की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। हम लोग सभी बिंदु पर जांच कर रहे हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में लगातार आस पास के इलाके में रेड किया जा रहा है। इसके अलावा दो अन्य की जानकारी अब तक हमे नहीं मिल पाई है। शराब से मौत की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हमलोग सभी मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीण SP विद्या सागर ने कहा मृत टेंट हाउस में काम करते था। आशंका है कि उसके द्वारा उसी जगह पर पेंट के थिनर को प्रयोग किया गया होगा। अभी तक इस संबंध में कोई भी परिजन द्वारा शराब पीने की बात नहीं बताई गई है। हमलोग इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।