फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Life imprisonment to 15 accused in Nalanda, Five people including father and son were murdered.

Bihar News : जमीनी विवाद में हुई थी पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की हत्या, अब 15 आरोपियों को मिला आजीवन कारावास

Tue, 22 Oct 2024 11:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Oct 2024 11:03 AM IST
सार

Bihar : तीन साल पहले 50 बीघा जमीनी विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने अब सामूहिक हत्याकांड के मामले में 15 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Bihar News : Life imprisonment to 15 accused in Nalanda, Five people including father and son were murdered.
फैसला के बाद दोषियों को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा जिले में तीन साल पहले जमीनी विवाद को लेकर हुए सामूहिक हत्या कांड के मामले में 15 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। 4 अगस्त 2021 को छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतकों में यदुनंदन यादव (60), उनके दो पुत्र पिंटू यादव (30) और मधेश यादव (25), साथ ही परशुराम यादव के पुत्र धीरेंद्र यादव (50) और शिवेंद्र यादव (32) शामिल थे। इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

विज्ञापन


50 बीघा जमीन को कब्जा करने को लेकर हुई थी हत्या 
विवाद लगभग एक दशक पुरानी हैं। लगभग 50 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच वर्ष 2010 से तनाव चल रहा था। घटना के दिन एक पक्ष ने विवादित खेत में जुताई करने का प्रयास किया, जिसे रोकने गए दूसरे पक्ष पर गोलियों की बौछार कर दी गई। इस घटना में यदुनंदन यादव, पिंटू यादव, मधेश यादव, धीरेंद्र यादव और शिवेंद्र यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 अखौरी अभिषेक सहाय की अदालत ने 27 सितंबर को भोला यादव, रामकुमार यादव समेत 15 लोगों को हत्या, जानलेवा हमला और सशस्त्र अधिनियम के तहत दोषी करार दिया था। दो नाबालिग आरोपियों का मामला किशोर न्याय परिषद में विचाराधीन है। 15 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


आज भी गांव में पसरा है सन्नाटा 
तीन साल बीत जाने के बाद भी गांव के लोग सहमे हुए हैं। जिस जमीन के लिए इतना खून-खराबा हुआ, वह धरती आज भी बंजर पड़ी है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान मूक गवाह हैं कि न्याय की प्रक्रिया के बावजूद शांति की बहाली अभी दूर है। दोषी करार दिए गए लोगों के घरों में ताले लटके हुए हैं, जो इस त्रासद घटना की मूक गवाही दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed