फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Law college patna univesity news patel chhatrawas students threatened before harsh raj murder case

Harsh Raj : पुराना घाव हरा हुआ तो हर्ष राज की हत्या! पटना लॉ कॉलेज में युवक को पीटकर मारे जाने से पहले धमकी दी

Tue, 28 May 2024 11:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / हाजीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 May 2024 11:34 AM IST
सार

Bihar News : पटना लॉ कॉलेज में हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच में तीन एंगल सामने आ रहे थे। 'अमर उजाला' अपनी पड़ताल में चौथा और बेहद खास कारण सामने ला रहा है। दो हफ्ते पहले हर्ष राज को धमकी मिली थी।

विज्ञापन
Bihar News: Law college patna univesity news patel chhatrawas students threatened before harsh raj murder case
पटना यूनिवर्सिटी के पटेल छात्रावास में खुलेगा राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन


एनआईटी घाट पर 14 दिन पहले शाम में धमकी
वैशाली के रहने वाले एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर अजीत की पुत्र हर्ष राज की सोमवार को पटना लॉ कॉलेज में की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राजधानी पटना में हुई हत्या के इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पटना पुलिस जिन तीन एंगल पर काम कर रही है, उसकी जानकारी इस खबर में दी गई थी। क्लिक कर पढ़ें। अब आगे 'अमर उजाला' की पड़ताल में सामने आ रहा है कि हर्ष राज को 14 दिन पहले धमकी दी गई थी। वैशाली स्थित हर्ष के घर पर इस बात की चर्चा भी है कि पटना के NIT घाट पर 14 दिन पहले शाम के समय हर्ष के साथ पटेल छात्रावास के छात्रों का विवाद हुआ था। पटेल छात्रावास के पांच-छह लड़के पहले से NIT घाट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान हर्ष NIT घाट पर अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। कुछ देर बाद ही हर्ष एवं पटेल छात्रावास के छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। तब, वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर सभी को भगा दिया था। पटेल छात्रावास के छात्रों ने जाते-जाते हर्ष को धमकी दी कि तुम्हें बहुत जल्दी देख लेंगे। अब इस तरह से लड़कों के समूह ने पटना लॉ कॉलेज में हर्ष की जान ली है तो यह एंगल मजबूत नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इस धमकी का पुराना कनेक्शन भी था
दरअसल, 14 दिन पहले जो धमकी मिली थी- वह अक्टूबर 2023 में पटना के जदयू ऑफिस से सटे मिलर स्कूल ग्राउंड के घटनाक्रम से जुड़ी थी। तब हर्ष राज के नेतृत्व में डांडिया का कार्यक्रम हुआ था। उस दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दो छात्रावास के लड़कों में भिड़ंत हो गई थी। इसमें पटेल छात्रावास के एक लड़के का सिर फट गया था। माना जा रहा है कि वही घाव 14 दिन पहले हरा हो जाने के कारण हत्या की यह वारदात सामने आयी है। पटना यूनिवर्सिटी के अंदर चल रही चर्चाओं की मानें तो हर्ष के बढ़ते कद के कारण पटेल छात्रावास गुट के लड़के ज्यादा चिंतित थे और वह यह भी मान रहे थे कि चुनाव हुआ तो उसकी ताकत बढ़ सकती है। हर्ष चुनावी राजनीति में सक्रिय भी हो चुका था। हर्ष के परिवार वाले बताते हैं कि हर्ष पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था। उसके पिता अजीत उसे चुनाव लड़ने से मना भी कर रहे थे, लेकिन वह जिद पर कायम था। लगातार वह पटना यूनिवर्सिटी के तमाम कॉलेजों में घूम-घूम कर काफी मेहनत कर रहा था। पिछले कुछ समय से वह राजनेताओं से लेकर अफसरशाहों तक से जुड़ गया था। वह अपना संगठन बना समाजसेवा भी कर रहा था और दूसरे समाजसेवी संगठनों के लिए भी सक्रिय था। लोकसभा चुनाव आया तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी शांभवी चौधरी के लिए वह समस्तीपुर सीट पर दिन-रात सक्रिय था। उसने 25 मई को पहली बार मताधिकार का उपयोग भी अपने गांव वैशाली के मझौली में किया था। उसके बाद ही परीक्षा देने के लिए पटना पहुंचा, जहां पेपर खत्म कर निकलते समय उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed