फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav RJD party mla house arrest news, live update rjd bihar leader tejashwi yadav house

RJD Bihar: नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव के घर क्या चल रही तैयारी, जानें कल से नजरबंद विधायकों का हाल

Sun, 11 Feb 2024 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Feb 2024 10:47 AM IST
सार

Bihar News : दो बाहुबलियों के रिश्तेदार समेत एक दर्जन विधायकों के रडार से बाहर होने की जानकारी सामने आने के बाद राजद विधायकों को शनिवार को हर हाल में तेजस्वी यादव के आवास बुलाकर वहीं नजरबंद कर लिया गया। इस खेमे में आज क्या चल रहा?

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav RJD party mla house arrest news, live update rjd bihar leader tejashwi yadav house
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव। - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सारे विधायकों को शनिवार शाम से तेजस्वी आवास पर नजरबंद कर दिया। शाम में ही विधायकों ने अपने लिए कंबल और दवाइयां मंगवाा ली थी। आज सुबह भी आवास के बाहर गहमा-गहमी रही। अहले सुबह ही काफी मात्रा में फल-सब्जियां मंगवाई गई। विधायकों के नाश्ता करवाया गया है। अब भोजन की तैयारी चल रही है। करीब सौ लोगों के लिए मीठापुर मंडी से सब्जी और बाजार समिति से फल मंगवाए गए हैं। विधायकों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसकी तैयारी खुद तेजस्वी यादव देख रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अंतिम तौर पर गिनती 76 पर अटक गई है
राजद सूत्रों का कहना है कि आज रात तक सभी विधायकों को यही रहने का आदेश दिया गया है। यानी रविवार को विधायकों खाना-पीना और रहना-सोना तेजस्वी यादव के आवास पर ही होगा। अब यहां से सीधे बहुमत परीक्षण के दिन ही निकलना इन विधायकों को निकलना है । यहां सारे का मतलब 79 होना चाहिए, लेकिन अंतिम तौर पर गिनती 76 पर अटक गई है। सूत्रों के अनुसार, तीन विधायक नहीं आए। उनमें तो एक पिछली सरकार में मंत्री भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो मगध के जनप्रतिनिधि, तीसरी अनंत की पत्नी
तेजस्वी यादव के आवास में विधायकों की गिनती कराई गई तो आशंका के अनुसार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी नहीं थीं। वह खुद को दिल्ली में बता रही थीं, जबकि इस समय बिहार में कांग्रेस छोड़ सभी राजनीतिक दलों ने अपने विधायकों को पटना में रहने कहा था। जो अप्रत्याशित नाम है, वह पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत का है। वह बोधगया से राजद के विधायक हैं। वहीं, जहां शनिवार से भाजपा की बैठक चल रही है। 'अमर उजाला' ने पक्का किया कि वह बोधगया में ही हैं। उन्होंने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण आवास पर हैं। कुमार सर्वजीत के अलावा एक और नाम मगध क्षेत्र के औरंगाबाद से है। उनसे संपर्क नहीं हो सका, इसलिए नाम नहीं दिया जा रहा है। राजद आवास में बैठे विधायकों का नंबर ऑन भी है, लेकिन औरंगाबाद जिले की एक विधानसभा सीट के इस विधायक का नंबर नॉट रिचेबल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed