फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : kishanganj Police station SHO Ashwani kumar dead in West Bengal mob lynching, mother die both will now funeral together

बंगाल में बिहार का लाल शहीद: थानेदार बेटे का शव देखते ही मां को लगा गहरा सदमा, मौत, अब एक साथ उठेगी अर्थी

Sun, 11 Apr 2021 12:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 12:39 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज के पुलिस नगर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार की जिले की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। अश्वनी की मां उर्मिला देवी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और रविवार को हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News :  kishanganj Police station SHO Ashwani kumar dead in West Bengal mob lynching, mother die both will now funeral together
शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार - फोटो : Social Media (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार के किशनगंज के नगर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार की जिले की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अश्वनी की मां उर्मिला देवी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और रविवार को हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्वनी कुमार को भीड़ में अकेला छोड़कर भागने वाले सात पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में मॉब लिन्चिंग का शिकार हुए किशनगंज थाने के पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा, तो बेटे की मौत के गम में मां उर्मिला देवी की भी मौत हो गई।इसके बाद पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। रविवार को एक साथ मां और थानेदार बेटे की अर्थी उठेगी।
विज्ञापन


शहीद अश्विनी कुमार की मां उर्मिला देवी पटना में बहू मीनू स्नेहलता और बच्चों के साथ रहती थी। दिवंगत थानाध्यक्ष के पिता महेश प्रसाद यादव सेवानिवृत्त शिक्षक थे, जिनका देहांत कुछ साल पहले हो गया। अश्विनी कुमार दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई प्रवीण कुमार उर्फ गुड्डू है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के तीन बच्चे -दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियां बड़ी है। शहीद की मां हृदय रोगी थीं, इस कारण उन्हें बेटे की मौत के बारे में पहले नहीं बताया गया था। शनिवार की देर रात उन्हें इस घटना की सूचना दी गई और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, साजिश के तहत की हत्या

किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत थानाध्यक्ष की हत्या हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष के साथ गए पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल अगर वहां मौजूद रहकर एक भी गोली चला देते, तो शायद भीड़ के चंगुल से उनके भाई की जान बच जाती।

मां और दो बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार 
किशनगंज जिले के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में फिरोज आलम, उसका भाई अबुजार आलम और इनकी मां सहीनुर खातुन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, फिरोज इस घटना का मुख्य आरोपी है। किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के पंथापड़ा में तहकीकात के सिलसिले में दलबल के साथ गए इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इस घटना में वह शहीद हो गए। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, इस मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसमें संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्णिया के आईजी और किशनगंज के एसपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। वहीं डीजीपी एसके सिंघल ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से इस मामले में बात की।

बंगाल के डीजीपी ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
बंगाल के डीजीपी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, शहीद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के परिजनों को अनुग्रह अनुदान, सेवांत लाभ और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस ने शहीद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। 


एसपी कुमार आशीष ने कहा कि घटना अत्यंत दु:खद हैं। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस्लामपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया। जहां पुलिस लाइन में आईजी सुरेश चौधरी, डीएम डा. आदित्य प्रकाश, एसपी कुमार आशीष द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद शव को पुलिस के साथ पैतृक गांव भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed