फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Kidnappers kidnapped businessman boaring road patna bihar police Four accused arrested

Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया में व्यवसायी का अपहरण, पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 07:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

Bihar : राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को जितनी जल्दी मिली, पुलिस ने भी उसी रफ़्तार से काम किया, और चार अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
Bihar News : Kidnappers kidnapped businessman boaring road patna bihar police Four accused arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना के पॉश एरिया में कुछ अपराधियों ने एक दुकानदार का अपहरण कर लिया। घटना बोरिंग रोड चौराहा की है। हालांकि अगवा दुकानदार के भाई ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार की शाम 6:00 बजे की है। अपहृत दुकानदार पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के महेश नगर निवासी अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र अनिल कुमार (38) हैं। फिलहाल पुलिस उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है।

विज्ञापन


दुकान से हुआ अपहरण 
घटना के संबंध में पटना एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि 2 जनवरी की शाम लगभग 07:00 बजे यह सूचना मिली कि बोरिंग रोड चौराहा, स्थित वर्मा सेन्टर के स्टेशनरी दुकानदार अनिल कुमार अपने दुकान पर थे। तभी दुकान में कुछ मोटरसाईकिल सवार युवक आए और पहले अनिल कुमार के साथ मारपीट की और फिर कैमरा को तोड़ते हुए जबरदस्ती मोटरसाईकिल पर बैठाकर लेकर चले गए है। फोन भी नहीं लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए तकनिकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज से पहचान करते हुए अपहृत अनील कुमार को पाटलीपुत्रा थानान्तर्गत 15 नंबर रोड स्थित महेश नगर से अनिल कुमार को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। साथ ही मौके से कुल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस कारण हुआ था अपहरण 
घटना के कारणों के संबंध में पुलिस का कहना है कि 31 दिसंबर की रात लगभग 10:00-11:00 बजे के बीच गिरफ्तार व्यक्ति अभिषेक कुमार अपनी पत्नी के साथ महेश नगर नाला पर चाय पी रहा था। उसी दौरान अपहृत युवक अनिल कुमार, अन्य दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर अभिषेक कुमार से बहस हो गई। उसी घटना के प्रतिलोम में इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे सरकार सहित चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 
 गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं में शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित  गणेश पथ, मकान संख्या 08 निवासी  स्व० चितरंजन पाण्डेय के पुत्र अभिषेक कुमार (30), शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के ही कैरयर प्वाईंट के पीछे विनय व्यॉज हॉस्टाल के पास शिवपुरी अभिज्ञानव शर्मा के मकान में किरायेदार राकेश कुमार के पुत्र अमृत कुमार (20) को गिरफ्तार किया है। यह मूल रुप से मुजफ्फरपुर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता चौक का रहने वाला है। वर्तमान में यह अपने परिवार के साथ पटना में सहता है। तीसरा आरोपी राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नं0-04 निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र सन्मुख सुन्दरम है, जबकि चौथा आरोपी बेउर थाना क्षेत्र के मिठापुर, बाईपास निवासी निरंजन कुमार शर्मा का पुत्र छोटे सरकार, उर्फ राजन (33) है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed