{"_id":"6453c67d373b53a8e50c5225","slug":"bihar-news-katihar-young-man-hanged-himself-in-hajipur-hotel-after-not-getting-married-to-up-girl-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: UP की लड़की से नहीं हुई शादी तो कटिहार के युवक ने हाजीपुर के होटल में लगाया फांसी, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: UP की लड़की से नहीं हुई शादी तो कटिहार के युवक ने हाजीपुर के होटल में लगाया फांसी, सुसाइड नोट मिला
Thu, 04 May 2023 08:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 08:21 PM IST
सार
बिहार के हाजीपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। युवक के कमरे में से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि वह यूपी की एक लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर स्टेशन के सामने शुक्ला रेसिडेंट होटल के कमरे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने होटल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे से चेक आउट नहीं होने पर गेट तोड़कर कर देखा गया तो युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी नगर थाने पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
युवक की पहचान हो गई है, कटिहार का रहने वाला युवक रूपेश राज के रूप में पुलिस ने पहचान की है। सुसाइड नोट में लिखा गया है, कल होने वाले गर्लफ्रेंड की शादी से युवक नाराज था। युवक गुरुवार दिन में करीब एक बजे हाजीपुर के शुक्ला होटल में ट्रेन पकड़ने के नाम पर आया था और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखे गए दो नंबर पर परिवार वालों को सूचना दे दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाकर पोस्टमॉर्टम करा रही है। सुसाइड नोट में पिता के बारे में लिखा गया है कि अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है और यह शादी यूपी की रहने वाली लड़की से करना चाहता था, जिसकी मुलाकात यूपी में हुई थी। युवक ने कहा, हमारी गर्लफ्रेंड की शादी नहीं होगी तो हम किसी से शादी नहीं करेंगे और युवक हाजीपुर के होटल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन