फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Journalist murdered in Purnia; Had gone to neighbor to settle dispute between husband and wife

Bihar News: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए पत्रकार की हत्या; पड़ोसी ने सिर पर रॉड से किया वार, वहीं हो गई मौत

Sat, 28 Dec 2024 11:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Dec 2024 11:22 AM IST
सार

Purnia News: परिजनों का कहना है कि नीलांबर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए थे। अचानक एक युवक ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Journalist murdered in Purnia; Had gone to neighbor to settle dispute between husband and wife
पत्रकार नीलांबर यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्णिया में दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार नीलांबर यादव (35) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात वह पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए थे। अचानक सनकी पति ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। परिजन आसपास के लोगों की मदद से नीलांबर यादव को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, लोगों का कहना है कि समाजसेवा करने गए पत्रकार की हत्या कर दी गई। बीती रात वह दंपती के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए थे लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन

 

Bihar News: Journalist murdered in Purnia; Had gone to neighbor to settle dispute between husband and wife
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पत्नी बोली- साजिशन हत्या की गई है
इधर, नीलांबर यादव की पत्नी स्वीटी कुमारी ने बताया कि देर रात हमलोग घर में सो रहे थे। इसी बीच पड़ोसी ने साजिश के तहत झगड़ा सुलझाने की बात कह मेरे पति को बुलाकर ले गए। इसके बाद पड़ोसी नीरज यादव, उसका बेटा निशु यादव, चचेरा भाई प्रमोद यादव ने पूरे परिवार ने मिलकर मेरे पति की निर्मम हत्या की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

भाई ने कहा- घर से बुलाकर ले गए थे
इधर, घटना के बाद मृतक के भाई पीतांबर यादव का कहना है कि शुक्रवार देर रात पड़ोस में पति और पत्नी के बीच  झगड़ा हो रहा था। पति निशु यादव उर्फ निशांत यादव और पत्नी भवानी कुमारी के साथ लड़ाई कर रहा था। कुछ देर बाद निशु यादव के पिता देर रात करीब सवा एक बजे दरवाजे पर आए और भैया नीलांबर को पुकारने लगे। भैया ने दरवाजा खोला। निशु के पिता ने बेटे और बहू के झगड़े को सुलझाने देने की गुहार लगाई। इसके बाद भैया वहां गए। कुछ देर बाद शोर-शराबा सुनकर जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि भैया बेसुध होकर जमीन पर गिरे हुए थे। हमलोग उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद आरोपी समेत घर में मौजूद आरोपी के पिता नीरज यादव, पत्नी भवानी कुमारी समेत सभी लोग घर से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीलांबर अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चे और भाइयों को छोड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Journalist murdered in Purnia; Had gone to neighbor to settle dispute between husband and wife
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

घर के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी, राजनीतिक दल के नेता समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों का कहना है कि नीलांबर के जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। खबरों और अन्य माध्यमों से वह हमेशा लोगों की मदद करते रहते थे। पूर्णिया एसपी से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed