{"_id":"665d52c52b9a403ed507edbd","slug":"bihar-news-journalist-committed-suicide-in-buxar-before-committing-suicide-he-came-live-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बक्सर में पत्रकार ने किया लाइव सुसाइड, जान देने से पहले कहा- जीवन से परेशान हो चुका हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बक्सर में पत्रकार ने किया लाइव सुसाइड, जान देने से पहले कहा- जीवन से परेशान हो चुका हूं
Mon, 03 Jun 2024 10:51 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:51 AM IST
सार
डुमरा डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आ रही है। परिवार वालों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
हरि पाठक की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में एक पत्रकार ने सुसाइड कर लिया। जान से पहले वह अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आए थे। उन्होने कहा कि मैं अपने जीवन से परेशान हो चुका हूं। इसलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। मृतक की पहचान चंद्रशेखर पाठक के पुत्र हरि पाठक (50) के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लाइव आकर कहा- आत्महत्या करने जा रहा हूं
डुमरा डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आ रही है। परिवार वालों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि हरि पाठक एक टीवी चैनल में पत्रकार थे। आरा में रहकर पत्रकारिता करते थे। पिछले ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र इलाके में उनका परिवार रहता था। हरि भी अपने घर आए थे। रविवार देर रात आत्महत्या करने से पहले हरि ने फेसबुक लाइव आकर अपने मित्रों तथा शुभचिंतकों को इसकी जानकारी दी और बताया कि वह अपने जीवन से परेशान हो चुका है इस कारण आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन
विवाद के बाद पत्नी से हो गया था तलाक
परिजनों का कहना है कि हरि ने शादी भी की थी तथा एक बेटा भी था, लेकिन पत्नी से विवाद के बाद तलाक हो चुका था। अभी कुछ महीना पहले एक जमीन विवाद में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने उसे तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह अपने जीवन की परेशानियों से जूझ रहे थे। इसी बीच रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन