{"_id":"6771675dc82f1c71bd0106ef","slug":"bihar-news-jitan-ram-manjhi-targeted-tejaswi-yadav-not-ability-to-take-decisions-gaya-nitish-kumar-rjd-party-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जीतन राम मांझी ने किसे कह दिया- वह किसी आंदोलन की उपज नहीं; राजनीति मिली है विरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जीतन राम मांझी ने किसे कह दिया- वह किसी आंदोलन की उपज नहीं; राजनीति मिली है विरासत में
Sun, 29 Dec 2024 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गये एक बयान पर पलटवार करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जो यह बात कह रहे हैं, वह खुद किसी आंदोलन की उपज नहीं हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है, इसलिए उनकी किसी भी बात में कोई दम नहीं है। राजनीति उन्हें विरासत में मिली हैराजनीति उन्हें विरासत में मिली है।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज तेजस्वी यादव पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है, हम तो यह कहते हैं कि खुद तेजस्वी यादव में किसी तरह का निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव किसी आंदोलन की उपज नहीं हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है, इसलिए जो वे कह रहे हैं उसमें कोई भी दम नहीं है।
विज्ञापन
राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं
बीपीएससी परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा को रद्द करने की मांग पर जीतन राम मांझी ने कहा कि कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा कुल 912 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल 911 केन्द्रों पर पूरी तरह सफल रही, जबकि एक केंद्र पर गड़बड़ी की बात आ रही है। ऐसे में अगर पूरी परीक्षा रद्द होती है तो 911 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों पर भी असर पड़ेगा। यह कहीं से सही नहीं है। इसलिए जहां तक एक केंद्र की परीक्षा रद्द करने की बात है तो उसके लिए सरकार सोच रही है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने किया था मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया था बयान
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दिया था कि नीतीश कुमार बस एक चेहरा बनकर रह गये हैं। बिहार चलाने में वह अब असमर्थ हैं क्यों कि वह अब होश में नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार खुद निर्णय नहीं ले रहे हैं बल्कि उनकी पार्टी के चार नेताओं ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। उन चार नेताओं में दो दिल्ली में हैं और बाकी के दो पटना में हैं।
विज्ञापन
बरनवाल अधिकार सम्मेलन में शामिल होने आये थे जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज गया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के आजाद पार्क में बरनवाल समाज द्वारा आयोजित बरनवाल अधिकार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बरनवाल समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया।