फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; JDU MP Sunil Kumar Pintu demanded extortion of 2 crores, objectionable photo; Police, Nitish Kumar

Bihar : जानिए, जदयू के सांसद से क्यों 2 करोड़ की रंगदारी मांग रहे अपराधी, नहीं देने ऐसी धमकी दी है

Fri, 02 Jun 2023 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

Sitamarhi News; जदयू सांसद ने पहले इसे फेक कॉल या किसी का मजाक समझा। लेकिन, जब अपराधी बार-बार कॉल कर रंगदारी मांगने लगे तो शास्त्रीनगर थाने जाकर FIR दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 
 

विज्ञापन
Bihar News; JDU MP Sunil Kumar Pintu demanded extortion of 2 crores, objectionable photo; Police, Nitish Kumar
जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सत्तारूढ़ दल के सांसद से ही रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू को फोन कर दो करोड़ रुपये देने को कहा है। और, नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जदयू सांसद ने पहले इसे फेक कॉल या किसी का मजाक समझा। लेकिन, जब अपराधी बार-बार कॉल कर रंगदारी मांगने लगे तो गुरुवार देर रात उन्होंने शास्त्रीनगर थाने जाकर FIR दर्ज करवाई। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी
बताया जा रहा है कि जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को पूजा कुमारी नाम की लड़की मोबाइल नंबर और इंटरनेट नंबर से कॉल कर रही है। इसके पहले इस लड़की ने जदयू सांसद के नंबर पर एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो भेजा। इसके बाद फोन कर दो करोड़ की रंगदारी मांगने लगी। लड़की ने 2 करोड़ नहीं देने पर इस फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देने की धमकी दी है।
विज्ञापन


10 दिन से फोन पर रंगदारी मांग रहे अपराधी
सांसद ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि पिछले 10 दिनों से उनके मोबाइल पर फोन करके दो करोड़ रुपए के रंगदारी की मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। वह काफी परेशान हैं। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और रंगदारी मांगने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल साइब्रर अपराधियों ने अकाउंट हैक कर लिया था
सूत्रों की अपराधियों ने तीन अलग-अलग नंबर से उन्हें फोन करके रंगदारी की मांग की है। बता दें कि पिछले वर्ष साइबर अपराधियों ने सांसद सुनील कुमार पिंटू का अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसे लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। मामला थाना तक पहुंचा था। इस बार अपराधियों ने उनके मोबाइल से रंगदारी की मांग कर डाली है। वहीं इस मामले को लेकर सचिवालय डीएसपी से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed