{"_id":"66cee68e8ff8077253033a52","slug":"bihar-news-jdu-mp-ajay-mandal-targets-gopal-mandal-jharkhand-liquor-ban-bhagalpur-news-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"JDU News: सीएम नीतीश के सांसद बोले- गोपाल बाबू की गलती नहीं, झारखंड से आ रहे बोतल के कारण वह बयानबाजी करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JDU News: सीएम नीतीश के सांसद बोले- गोपाल बाबू की गलती नहीं, झारखंड से आ रहे बोतल के कारण वह बयानबाजी करते हैं
Wed, 28 Aug 2024 02:27 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:27 PM IST
सार
जदयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि झारखंड से जिस पानी को मंगवाकर वह पीते हैं? उसके चक्कर में ही वह आपत्तिजनक बयान देते हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं। इतनी सी ही बात है। बेचारा वह तो बहुत अच्छे आदमी हैं।
विज्ञापन
जदयू सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड के सांसद अजय मंडल ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपल मंडल पर पलटवार किया गया है। उन्होंने अपने ऊपर गोपाल मंडल द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के सवाल पर कहा कि गोपाल बाबू की इन सब चीजों में कोई गलती नहीं है। आजकल जो झारखंड से बोतल में भरकर पानी आता है। उसका ही सब नतीजा है। झारखंड से जिस पानी को मंगवाकर वह पीते हैं? उसके चक्कर में ही वह आपत्तिजनक बयान देते हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं। इतनी सी ही बात है। बेचारा वह तो बहुत अच्छे आदमी हैं। आदमी का नेचर, सिग्नेचर और टेंपरेचर नहीं बदलता है।
विज्ञापन
उनके पूर्वजों की जो बीमारी है, वह कैसे बदल सकती है।
नीतीश कुमार सफल मुख्यमंत्री बने हैं
दरअसल, सांसद अजय मंडल नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलने एवं जन्माष्टमी पर गोसाईगांव गए। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत के सवाल पर उन्होंने अंगिका भाषा में कहा कि गोपाल भैया का झारखंड से आवे वाला चीज के नतीजा से बोलैय छय है...'। उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल कुछ बोलते नहीं हैं, उनसे खुद बोला जाता है। वह किसी पर भी कमेंट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनका नेचर व सिग्नेचर है। यह कभी किसी का बदलता नहीं है। अगर उन्होंने किसी कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बिहार में सुशासन है। अगर अन्याय है तो कानून है। कानून का राज स्थापित करने पर ही नीतीश कुमार सफल मुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
जानिए क्या कहा था गोपाल मंडल ने
तीन दिन पहले जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जदयू सांसद अजय मंडल को काला और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया था। इतना ही नही बुलो मंडल को गाली तक दे दिया। साथ ही जदयू के कार्यकर्ताओं और जनता को उन्होंने इन दोनों बचकर रहने की नसीहत भी दे दी। कहा कि आप लोगों ने वोट दिया है। इनसे कोई उम्मीद मत रखिएगा। इसलिए मैं आगाह करता हूं।
विज्ञापन