फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: JDU MLA Gopal Mandal's bad words; Ajay Mandal and Bulo Mandal made objectionable remarks

Bihar: सीएम नीतीश के विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल, अपनी ही पार्टी के इन दो दिग्गजों को कहा काला और गोरा नाग

Mon, 26 Aug 2024 11:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Aug 2024 11:34 AM IST
सार

विधायक जदयू के सांसद और वरीय नेता को गोली दे रहे हैं। उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे। अब सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar: JDU MLA Gopal Mandal's bad words; Ajay Mandal and Bulo Mandal made objectionable remarks
जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनके ही विधायक ने उनके सांसद और वरीय नेता को गोली दे रहे हैं। उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे। अब सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मामला भागलपुर का है। टिप्पणी करने वाले विधायक गोपाल मंडल हैं। उन्होंने जदयू सांसद अजय मंडल को काला और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया। इतना ही नही बुलो मंडल को गाली तक दे दिया। साथ ही जदयू के कार्यकर्ताओं और जनता को उन्होंने इन दोनों बचकर रहने की नसीहत भी दे दी। कहा कि आप लोगों ने वोट दिया है। इनसे कोई उम्मीद मत रखिएगा।  इसलिए मैं आगाह करता हूं। 

विज्ञापन


कभी मेरा तो कभी मेरी पत्नी का पैर पकड़ता था
दरअसल, रविवार को बिहपुर विधानसभा में एनडीए के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विधायक गोपाल मंडल भी इसमें शामिल हुए थे। इसके बाद अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि अजय मंडल काला नाग है। और, बुलो मंडल गोरा कोबरा। आप इनसे बचकर रहिए और गोपाल मंडल से ही अपनी सारी उम्मीदें रखिए। गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके कहा कि जब बुलो मंडल पर दुश्मन गोली चलाता था तो वह कभी मेरा तो कभी मेरी पत्नी का पैर पकड़ता था। हमलावर भी पचास हजार का इनामी था। इसलिए हमने उसको मरवा दिया और एनकाउंटर लिखवा दिया। लेकिन, उसने (बुलो मंडल) आज तक मेरे लिए कुछ भी नहीं किया। जब मेरी तबीयत खराब रहती थी तो बिहार सरकार के काम का भी वह ही शिलान्यास कर देता था।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार के निर्णय पर भी सवाल
गोपाल मंडल ने कहा कि हम फाइटर आदमी हैं। गलत आदमी पकड़ा जाए तो सिर को धर से अलग कर देंगे। इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने अपनी पार्टी के मुखिया सीएम नीतीश कुमार ने फैसले पर भी सवाल उठाया। पूछा कि बुलो मंडल को अति पिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की क्या जरूरत थी। वह अब  वो तीसमार खां बनने लगा। राजद भगा दिया तो वह जदयू में आ गया। गोपालमंडल ने अजय मंडल पर वसूली का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed