फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU MLA Gopal Mandal gave controversial statement.Abuse is my language. I have many weapons.

Bihar News : जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने दिया विवादित बयान, कहा- जो मेरे सामने आएगा उसको फाड़ देंगे

Fri, 03 Nov 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Nov 2023 03:00 AM IST
सार

Bihar : मेरे पास बहुत सारा राइफल और बंदूक है। पुलिस ने मुझसे एक हथियार ले लिया है तो क्या हुआ मेरे पास हथियार की कोई कमी नहीं है, मेरा शरीर ही मेरा हथियार है। जो मेरे सामने आएगा हम उसको फाड़ देंगे।

विज्ञापन
Bihar News : JDU MLA Gopal Mandal gave controversial statement.Abuse is my language. I have many weapons.
गोपालपुर जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के बड़बोले और दबंग विधायक गोपाल मण्डल एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत सारा राइफल और बंदूक है। गोपाल मण्डल ने कहा कि पुलिस ने मुझसे एक हथियार ले लिया है तो क्या हुआ मेरे पास हथियार की कोई कमी नहीं है, मेरा शरीर ही मेरा हथियार है। मेरे पास बहुत सारा राइफल और बंदूक है। जो मेरे सामने आएगा हम उसको फाड़ देंगे।

विज्ञापन


गाली हमारी भाषा है 
पटना में पत्रकारों को गाली देने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि गाली तो हमारी भाषा है। हम गाली नहीं देंगे तो विरोधी मुझसे डरेगा कैसे। गोपाल मंडल ने कहा कि हम गेहुमन सांप थे और मैं हरहरा सांप नहीं बनना चाहता हूं उसपे हमको ढोरबा सांप रहने दीजिए फुंफकार मेरा रहने दिया जाए ताकि मैं यूँ ही फुफकारता रहूँ, काटता रहूँ और लोग चुना लगाकर ठीक होते रहें और इस तरह मैं यूँ ही फुफकारता रहूँ। 
विज्ञापन


पिछली बार इस वजह से हुए थे चर्चा में 
बीते दिनों गोपाल मण्डल हथियार लेकर मायागंज अस्पताल पहुंच गए थे जब उनकी नतिनी उस अस्पताल में भर्ती थी। इसके बाद खूब राजनीति हुई। मामला तब बिगड़ा जब पटना में जदयू कार्यालय में बाईट देने के क्रम में गोपाल मंडल ने पत्रकारों को गाली दे दी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और फिर अस्पताल में हथियार लेकर प्रवेश करने मामले में भागलपुर डीएम ने विधायक का हथियार सीज कर लिया। इससे पहले भी कई बार गोपाल मंडल चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू के मंत्री को मांगनी पड़ी थी माफ़ी 
गोपाल मंडल के द्वारा पटना में पत्रकारों को गाली देने और भागलपुर मायागंज अस्पताल में पिस्टल लेकर जाने के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी को जदयू विधायक के इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि यह पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलती है। हम जय प्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया के अनुयायी हैं। इसके बाद उन्होंने जदयू विधायक गोपाल मंडल के कारनामों पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा है कि हमलोगों की पार्टी में कोई आदमी इस तरह की बात करता है तो वह गलत है। हमलोगों के नेता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। इस तरह की भाषा कहीं से भी उचित नहीं है। अशोक चौधरी ने कहा था कि चाहे वह कोई हो और किसी भी पार्टी का हो। हम पिस्टल और गोली बारूद वाले लोग नहीं है। हमलोग इस बयान की निंदा करते हैं। इस तरह की भाषा का कहीं से भी हमलोग समर्थन नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed