Prashant Kishor Health : जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द; एक्सरे-HRCT जांच होगी
Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में अंधाधुंध कार्यक्रम कर रहे प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आरा में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा है। एक्सरे के साथ HRCT जांच भी कराई जाएगी।
विस्तार
आरा में जनसभा के लिए जा रहे प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अपनी ही गाड़ी के दरवाजे से भीड़ में दबने के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। सांसों में भी दिक्कत बताई जा रही है। उनकी गाड़ी कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचते-पहुंचते लौटा ली गई। कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रशांत किशोर के चिकित्सकों को एक्सरे, एचआरसीटी सहित इको-ईसीजी जांच के लिए भी सलाह दी गई है। समर्थक उन्हें पटना लेकर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तीन अपराधियों की पहचान बताते हुए डॉक्टर और पारस अस्पताल पर भी प्राथमिकी; हॉस्पिटल में हत्या का मामला
जनसभा को अचानक करना पड़ा बंद
इस संबंध में जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार बदलाव यात्रा के दौरान शुक्रवार को जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर आरा पहुंचे, जहां वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित सभा मंच पर पहुंचते ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रशांत किशोर को सीने में अचानक काफी दर्द होने लगा, जिसके बाद मंच पर मौजूद कार्यकर्ता और समर्थकों ने तुरंत प्रशांत किशोर को मंच से बिना संबोधन कराएं ही सभा को छोड़ इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत किशोर बेहतर इलाज के लिए पटना रवाना हो गए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नीतीश कुमार सरकार ने डीएसपी स्तर के 40 अफसरों का किया तबादला; देखें, अब कौन कहां
इस वजह से अचानक बिगड़ी तबियत
बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर के सीने में दर्द चोट लगने के कारण हुआ है, जब वह हेलीकॉप्टर से आरा उतरे और वो अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा करते हुए वीर कुंवर सिंह स्टेडियम स्थित सभा स्थल आ रहे थे। तभी उनकी कार एक बाइक सवार समर्थक को बचाने का प्रयास किया और इसी बीच कार की गेट से प्रशांत किशोर के सीने में चोट लग गई। प्रशांत किशोर दर्द को छुपाए सभा स्थल तक पहुंचे और वह जैसे ही मंच पर लोगों को संबोधन करने के लिए खड़े हुए तभी अचानक उनके सीने में असहनीय तेज दर्द होने लगा। इसके बाद प्रशांत किशोर को जन सुराज के समर्थकों ने तुरंत इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गए।
यह खबर भी पढ़ें-PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, जंगलराज, रोजगार, माओवाद पर की बात; जानिए क्या-क्या कहा
समर्थकों और कार्यकर्ताओं में निराशा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.