फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : International cricketer Vinod Kambli visit Sheikhpura Bihar cricket tournament

Bihar News : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनोद कांबली पहुंचे बिहार, प्रशंसकों से पूछा कैसन बा ? जमुई की हुई जीत

Sun, 02 Mar 2025 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 02 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

Bihar : विनोद कांबली को खुली जीप से कॉलेज के खेल मैदान पहुंचते ही उनके पीछे-पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल पड़ी। मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने भोजपुरी में लोगों से पूछा कैसन बा? 

विज्ञापन
Bihar News : International cricketer Vinod Kambli visit Sheikhpura Bihar cricket tournament
विनोद कांबली - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शेखपुरा के बरबीघा अंतर्गत एसकेआर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार से स्वर्गीय विजय शंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। चार साल बाद पुनः आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे विनोद कांबली के द्वारा किया गया। बरबीघा पहुंचते ही विनोद कांबली की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी पागल दिखे। बरबीघा पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


भोजपुरी में लोगों से पूछा कैसन बा?
विनोद कांबली खुली जीप से कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे। उनके पीछे-पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी। मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने भोजपुरी में लोगों से पूछा कैसन बा? अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कुछ बेहतरीन क्रिकेट के पलों को याद किया। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि सचमुच बिहार के लोग क्रिकेट के दीवाने हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बिहार जाने पर लोग मुझे इतना प्यार और सम्मान देंगे। लोगों के प्यार से अभिभूत होकर उन्होंने बार-बार बिहार आने की इच्छा भी जताई। इसके बाद मैदान में पहुंचकर उन्होंने फीता काटते हुए जमुई और मुंगेर के बीच खेले जा रहे उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बैटिंग करने का प्रयास किया, लेकिन शारीरिक अस्वस्थता के चलते कर नहीं पाए। 
विज्ञापन


विनोद कांबली के अलावे कई दिग्गज ने की शिरकत 
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार, लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली, बॉलीवुड एक्टर अरमान ताहिल, भोजपुरी और मगही गायक गुंजन सिंह तथा समाजसेवी मनीष कश्यप भी शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर, संत मैरी के प्राचार्य प्रिंस पीजे, सुरेश सिंह, सियाराम सिंह, जयराम सिंह सहित काफी संख्या में समाजसेवी व प्रायोजक शामिल हुए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत टूर्नामेंट के आयोजक संतोष कुमार शंकु के द्वारा अंग वस्त्र मोमेंटो और गुलदस्ता देकर किया गया। वही मनीष कश्यप, विधायक सुदर्शन कुमार, गुंजन सिंह और विनोद कांबली को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। लोगों को एक मंच पर और एक माला में पिरोने के लिए मैं छोटे भाई संतोष कुमार शंकु को दिल से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुई की हुई जीत 
जमुई ने मुंगेर को पछाड़कर जीत की हासिल मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16-16 ओवर के मुकाबले में मुंगेर की टीम 15.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। जवाबी पारी खेलने उतरी जमुई की टीम ने 12.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जमुई की तरफ से विक्रम कुमार सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। वही जमुई के तेज गेंदबाज राजीव ठाकुर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। राजीव ठाकुर ने चार ओवर में 20 रन खर्च करके तीन विकेट हासिल किए थे। इस तरह से उद्घाटन मुकाबले में जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से अपनी पहली जीत दर्ज किया। वही मुंगेर की हार के साथ ही टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed