फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Indian railway exam special trains between gaya ranchi jharkhand RRB technical recruitment exam

Bihar News : परीक्षार्थियों के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानिए किस मार्ग से गुजरेगी; क्या है इसका समय

Mon, 23 Dec 2024 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 23 Dec 2024 09:31 PM IST
सार

Bihar : 24 दिसंबर से शुरू होने वाली रेलवे की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने उनके आने-जाने के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Bihar News : Indian railway exam special trains between gaya ranchi jharkhand RRB technical recruitment exam
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय रेल की टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे उन परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए  दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनें कोडरमा-गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के मध्य चलेंगी।

विज्ञापन


इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
रेलवे की घोषणा के अनुसार रांची-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन (08602) 24 दिसंबर को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 25 दिसंबर को 08.30 बजे गया पहुंचेगी। गया से वापसी में यह ट्रेन गया-रांची परीक्षा स्पेशल (08601) बनकर 25 दिसंबर को गया से 10.00 बजे खुलेगी और उसी दिन शाम में 18.50 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार रांची-गया परीक्षा स्पेशल (08604) 29 दिसंबर को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 30 दिसंबर को 08.30 बजे गया पहुंचेगी। फिर गया से वापसी में गया-रांची परीक्षा स्पेशल (08603) बनकर यह 30 दिसंबर को गया से 14.45 बजे खुलेगी तथा 23.00 बजे रांची पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड एवं कोडरमा स्टेशनों पर रूकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed