फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In the dispute of two kattha land the elder brother beat the younger brother to death in Samastipur

Bihar: दो कट्ठा जमीन के विवाद में बड़े-भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर ले ली जान, बीच-बचाव करने आये पांच लोग घायल

Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
सार

उपेंद्र राम और बालेश्वर राम आपस में भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच दो कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रात को विवाद बढ़ा और दौरान देखते ही देखते बालेश्वर राम और उनके परिवार के लोगों ने उपेंद्र राम की पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News In the dispute of two kattha land the elder brother beat the younger brother to death in Samastipur
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र में दो कट्ठा जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि इस दौरान बीच-बचाव करने आए पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भिरहा गांव वार्ड क्रमांक 12 निवासी उपेंद्र राम के रूप में की गई है। वह पंचायत का सदस्य भी बताया जा रहा है। उधर अन्य घायलों में प्रमोद राम, राजेश राम, नवीन राम, श्याम राम और गुड्डी देवी को समस्तीपुर सदर अस्पताल और रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर रोसरा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार भिरहा वार्ड क्रमांक 12 निवासी उपेंद्र राम और बालेश्वर राम आपस में भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच दो कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के पुत्र ने बताया कि रात को विवाद बढ़ा और दौरान देखते ही देखते बालेश्वर राम और उनके परिवार के लोगों ने उपेंद्र राम की पिटाई शुरू कर दी। चाकू से उन पर वार किया गया। हल्ला होने पर बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों पर भी रॉड और चाकू से हमला किया गया,  जिसमें पांच अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी घायलों को लाया गया अनुमंडलीय अस्पताल
घटना की सूचना पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रोसरा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उपेंद्र राम की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल जारी है। रोसरा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर भाइयों के बीच मारपीट की घटना में उपेंद्र राम की मौत हुई है। कुछ लोग घायल भी हैं, घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed