{"_id":"663f1e3fb19ae5118b0bf71c","slug":"bihar-news-in-muzaffarpur-property-dealer-abhishek-shahi-murdered-ashutosh-shahi-murder-case-bihar-police-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के बाद अब भाई को भी मार डाला, परिजन बोले- डरे-सहमे हैं हमलोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के बाद अब भाई को भी मार डाला, परिजन बोले- डरे-सहमे हैं हमलोग
Sat, 11 May 2024 12:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 11 May 2024 12:59 PM IST
सार
परिजनों ने एक राजनीतिक दल से जुड़े शख्स के घर जाकर हंगामा करना शुरू किया है। परिजन इन पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अभिषेक शाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत तीन के मर्डर के करीब 10 माह बाद ही अब उनके चचेरे भाई अभिषेक शाही की भी हत्या कर दी गई। कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में अपराधियों ने चाकू गोदकर अभिषेक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने अभिषेक को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया लेकिन शनिवार देर रात डॉक्टरों के उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
बताया जा रहा है कि अभिषेक शाही भी अपने चचेरे भाई आशुतोष शाही की तरह की कई वर्षों से ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम को किया करते थे। घटना के बाद परिजन में चीख पुकार मच गया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजन को जब इसकी जानकारी मिली तो वह घटना स्थल तक पहुंचे। घटनास्थल पर खून के डब्बे पड़े थे। अपराधियों ने अभिषेक शाही की निर्मम हत्या की है। शरीर में छह से सात जगह चाकू गोदे जाने के निशान मिले। इधर, बाद परिजनों ने एक राजनीतिक दल से जुड़े शख्स के घर जाकर हंगामा करना शुरू किया है। परिजन इन पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने यहां से दो व्यक्ति को थाना लाया और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
परिजन बोले- हत्या से हमलोग डरे सहमे हुए हैं
परिजन ने बताया कि कुछ ही महीने में घर के दो-दो सदस्यों की हत्या से हमलोग डरे सहमे हुए हैं। हमलोगों पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अभिषे बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था और किसी से कोई भी झगड़ा और विवाद नही था। पूरे मामले में डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि हत्या करके शव को फेंका गया है। एक घर के पास भी खून के निशान मिले जिसके बाद से कांटी पुलिस ने उस घर से दो व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन