{"_id":"65a0117912ef427e600793b5","slug":"bihar-news-ias-promotion-today-ias-officer-promotion-list-today-eight-sdo-promoted-as-additional-secretary-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Officer : बिहार के आठ आईएएस अफसरों का प्रोमोशन, संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नत अफसरों की सूची देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Officer : बिहार के आठ आईएएस अफसरों का प्रोमोशन, संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नत अफसरों की सूची देखें
Thu, 11 Jan 2024 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:34 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति देने की अधिसूचना गुरुवार को जारी हुई। यह सभी आईएएस अधिकारी 2020 बैच के हैं और अभी अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों समेत कुल आठ आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नति देने की अधिसूचना जारी की। सूची में पटना सदर और पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
जानिये किस किस आईएएस अधिकारियों को मिली है संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नति
अनुमंडल पदाधिकारी से संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नत होने वाले आईएएस अधिकारियों में मोतिहारी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम, नालंदा जिला के बिहार शरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया, पश्चिमी चंपारण, बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनुपमा सिंह, दरभंगा के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह, सारण जिला के सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक, पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर और पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी गुंजन सिंह शामिल हैं। पूरी सूची देखने के लिए यहाँ करें क्लिक
विज्ञापन
इससे पूर्व आठ आईएएस अधिकारियों को किया गया था प्रोन्नत
इससे पहले नीतीश कुमार की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आठ पदाधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव स्तर) में प्रोन्नति प्रदान किया था। उस प्रोन्नत सूची में पांच जिलों पटना, सारण, सीतामढ़ी, कैमूर, शेखपुरा और किशनगंज के आठ पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
प्रमोशन पाने वालों में पांच समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी थे
अपर सचिव स्तर में प्रमोशन होने वाले आठ पदाधिकारियों में पांच डीएम थे। सीतामढ़ी के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी मनीष कुमार मीणा, शेखपुरा जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शनी, किशनगंज के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, सारण के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी अमन समीर और कैमूर जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी सावन कुमार को प्रोन्नत किया गया था।अपर सचिव स्तर में प्रमोशन होने वाले आठ पदाधिकारियों में डीएम के अलावे अन्य पदाधिकारी भी थी, जिसमें राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्य कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, समाज कल्याण के निदेशक प्रशांत कुमार सी एच और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सज्जन आर शामिल थे।