फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : IAS KK Pathak ACS education department bihar ordered deo transfer today, deo demotion news today

KK Pathak : शिक्षा विभाग में ट्रांसफर के साथ डिमोशन ऑर्डर; नेता केके पाठक को हटाने में लगे, वह दो कदम आगे चले

Sat, 24 Feb 2024 04:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

Bihar News : विपक्ष के साथ सत्ता के भी कई दिग्गज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को शिक्षकों से दुर्व्यवहार और सीएम नीतीश कुमार की नाफरमानी पर हटाने के लिए अड़े हैं, मगर उन्होंने शनिवार को दो बड़ी अधिसूचनाएं जारी कर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन
Bihar News : IAS KK Pathak ACS education department bihar ordered deo transfer today, deo demotion news today
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आईएएस केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लगातार दो दिन सदन में जिस सीनियर आईएएस अधिकारी को हटाने की मांग गूंजती रही, आज वह फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनके विभाग द्वारा जारी किया गया फरमान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में केके पाठक को लेकर विपक्ष के विधायकों पर भड़क गए थे और उनको शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से हटाने से इनकार कर दिया था। शनिवार को केके पाठक ने दो बड़ी अधिसूचनाएं जारी कर सनसनी फैला दी। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इतना ही नहीं कई जिला पदाधिकारियों को डिमोशन भी दे दिया गया है। साथ ही इनके तबादले का कारण प्रशासनिक बताया गया है। आइए जानते है, किस जिले के शिक्षा पदाधिकारी अब किस पद पर गए। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को 'अमर उजाला' जस के तस पढ़ा रहा है...

विज्ञापन

 

  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, किशनगंज के पद पर पदस्थापित सुभाष कुमार गुप्ता को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • विज्ञापन
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया के पद पर पदस्थापित राज कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, सासाराम के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया के पद पर पदस्थापित राजदेव राम को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर के पद पर पदस्थापित डॉ. ओम प्रकाश को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

पटना के शिक्षा पदाधिकारी को कटिहार भेजा गया

  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के पद पर पदस्थापित अमित कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल के पद पर पदस्थापित सुरेन्द्र कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर के पद पर पदस्थाि संजय कुमार ॥ को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला पदाधिकारी, अररिया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित राज कुमार शर्मा को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित मदन राय को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, सासाराम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

बांका के जिला पदाधिकारी को चंपारण भेजा गया
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित संग्राम सिंह को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार के पद पर पदस्थापित कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय के पद पर पदस्थापित विमलेश कुमार चौधरी को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुबनी के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के पद पर पदस्थापित शर्मिला राय को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

उप निदेशक (एमडीएम) को किशनगंज भेजा
  • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना में पदस्थापित सम्प्रति किशनगंज में प्रतिनियुक्त कुंदन कुमार को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना में पदस्थापित-सम्प्रति शेखपुरा में प्रतिनियुक्त रश्मि रेखा को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • उप निदेशक (मध्याह्न भोजन योजना) के पद पर पदस्थापित-सम्प्रति दरभंगा में प्रतिनियुक्त मोतिउर रहमान को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • उप सचिव, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के पद पर पदस्थापित-सम्प्रति कैमूर, भभुआ में प्रतिनियुक्त यदुवंश राम को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed